इतिहास

इतिहास में आज 29 अप्रैल
29-Apr-2019
इतिहास में आज  29 अप्रैल

ब्रिटेन के इतिहास में 350 साल बाद ऐसा हुआ कि एक आम लड़की युवराज की बहू बनी. प्रिंस विलियम और केट मिडिलटेन से शादी के गवाह बने ब्रिटिश शाही खानदान के 50 और दुनिया भर के रजवाड़े से आए दर्जनों खास मेहमानों के अलावा चर्च में करीब 2000 लोग थे. इसके अलावा दुनिया की एक तिहाई आबादी ने इसे टीवी पर देखा.

शादी के लिए जिस वेस्टमिनस्टर एबे चर्च को चुना गया उस मध्ययुगीन चर्च से शाही परिवार का पुराना रिश्ता है. यह वही जगह है जहां 1997 में प्रिंस विलियम की मां डायना की आखिरी रस्म अदा की गई. इसके अलावा राजकुमार ने मां का हीरा और नीलम की अंगूठी सगाई के मौके पर ही केट मिडिलटन को भेंट कर दी. ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के उत्तराधिकारियों में प्रिंस विलियम दूसरे नंबर पर हैं. इस शाही जोड़े का अब एक बेटा भी है. प्रिंस जॉर्ज के पैदा होने पर दुनिया भर की मीडिया ने बहुत दिलचस्पी दिखाई. यहां तक कि अस्पताल के बाहर कई दिनों तक लोग खड़े रहे और राजकुमार विलियम, उनकी पत्नी केट और उनके पहले बच्चे जॉर्ज के बाहर आने का इंतजार किया.
इस शाही शादी में ऐसी खबरें भी आईं कि आर्थिक मंदी से जूझ रहा ब्रिटेन शादी की तैयारियों में डूब कर आर्थिक समस्याओं को दरकिनार कर रहा है. शादी में ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की और 15 कॉमनवेल्थ देशों से गवर्नर जनरलों के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख नेता भी आमंत्रित थे.

  • 1813 -जे.एफ. हमेल को रबर के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1994 -स्तनधारी (चूहे) में जैविक घड़ी को नियन्त्रित रखने वाले जीन की खोज से संबंधित लेख  साइन्स बाइ साइंटिस्ट  पत्रिका में छपा।
  • 1997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू। 
  • 1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
  •  2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
  •  2007 - आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
  •  2008 -   ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचे।  तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई। 
  •  2010 -  भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत  आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया।  भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आंत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा। 
  •  1848 -  विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ। 
  •  1919 -  भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक और सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा खां का जन्म हुआ। 
  •  1893 - अमेरिकी वैज्ञानिक  हैरॉल्ड यूरे का जन्म हुआ,  जिन्हें 1932 में ड्यूटेरियम यानि हाइड्रोजन के भारी समस्थानिक की खोज के लिए वर्ष 1934 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इसके अलावा इन्होंने 1953 में स्टैनली मिलर के साथ मिलकर धरती के आदिम वातावरण से संबंधित प्रयोग किए।  (निधन-5 जनवरी 1981)
  • 1872 -अमेरिकी खगोलशास्त्री फॉरेस्ट रे मुल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने सौरमण्डल के निर्माण पर अध्ययन किया और थॉमस चैम्बर्लिन के साथ सौरमण्डल की उत्पत्ति का ग्रहाणु सिद्धांत  विकसित किया।  (निधन- 7 दिसम्बर 1952)
  • 1989 -अमेरिकी औद्योगिक रूपरेखाकार डॉन्लड डेस्की का निधन हुआ,  जिन्होंने औद्योगिक रूपरेखन को एक व्यवसाय के रूप में विकसित किया। इन्होंने हंस के गर्दन के आकार वाली स्ट्रीटलाइट का आविष्कार किया जो आज बहुत लोकप्रिय है। (जन्म 23 नवम्बर 1894)
  •  1864 -कनाडा के रसायनज्ञ और भूविज्ञानी अब्राहम (पीनियो) गेस्नर का निधन हुआ, जिन्होंने मिट्टी का तेल निकालने की शुरुआत की। केरोसिन नाम इनका ही दिया हुआ है। उन्हें ज्ञात हुआ कि यह तेल लैम्प या लालटेन में ईंधन के रूप में बहुत उपयोगी है। (जन्म 2 मई 1797)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news