इतिहास

आज ही के दिन 1994 में नेल्सन मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.
लोकतांत्रिक चुनावों के बाद नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए. दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रेटोरिया में जब मंडेला ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली तो उस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए दुनिया भर के नेता मौजूद थे. पूरे अफ्रीका में जश्न का माहौल था. अपने भाषण के अंत में मंडेला ने कहा, "कभी नहीं, कभी नहीं और कभी नहीं यह खूबसूरत धरती कभी दूसरों के उत्पीड़न को अनुभव करेगी. अब स्वतंत्रता का राज होगा. मानवता के इससे बेहतर उपलब्धि के मौके पर सूरज कभी नहीं डूबेगा. ईश्वर अफ्रीका को आशीर्वाद दे."
मंडेला का जन्म 1918 में देश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में हुआ. उन्होंने 1943 में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) में कदम रखा. उनकी मदद से 1961 में पार्टी की सैनिक टुकड़ी बनी. लेकिन 1964 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और राजद्रोह और साजिश के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई. इस कैद के 27 में से 18 साल मंडेला ने रोबेन आइलैंड जेल में बिताए. बाद में यह जेल स्वतंत्रता का प्रतीक बना.
अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और पैन अफ्रीकी कांग्रेस पर लगे प्रतिबंध हटने के नौ दिन बाद 11 फरवरी 1990 को मंडेला को रिहाई मिली. चार महीने पहले उनके अन्य साथियों को रिहा किया जा चुका था लेकिन मंडेला की रिहाई पर एक मत नहीं बन पा रहा था. इससे पहले रिहाई के कई सशर्त प्रस्ताव वह ठुकरा चुके थे.
10 मई 1994 को वह दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले राष्ट्रपति बने. अपने वादे के अनुसार उन्होंने 1999 में राष्ट्रपति पद छोड़ दिया और 1995 में स्थापित नेल्सन मंडेला चिंल्ड्रन्स फंड के लिए काम करने लगे. 5 दिसंबर 2013 को उनका देहांत हो गया.
- 1860-जर्मन वैज्ञानिकों ने सीजिय़म तत्व की खोज की घोषणा की।
- 1994 - दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गई।
- 1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
- 2001 - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
- 2005 - लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
- 2006 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफिऩ ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
- 2007 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
- 2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
- 1905 - बांग्ला और हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ।
- 2002 - जाने-माने शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ।
- 1830 - फ्रांसीसी रसायनशास्त्री फ्रैन्कॉइस मैरी रॉउल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने विलयन पर नियम दिए जिन्हें राउल्ट्स के नियम के नाम से जाना जाता है। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (निधन-1 अप्रैल 1901)
- 1901- आयरिश भौतिकशास्त्री और एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफर जॉन डेसमन्ड बर्नल का जन्म हुआ, जिन्होंने ठोस यौगिकों की परमाण्विक संरचनाओं का अध्ययन किया। उन्होंने आण्विक जीवविज्ञान में भी अनुसंधान किए। (निधन-15 सितम्बर 1971)
- 1910 -इटली के रसायनज्ञ स्टैनिस्लाओ कैनिज़ैरो का निधन हुआ, जिन्होंने आण्विक भार तथा परमाण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में इन्होंने कैनिज़ैरो अभिक्रिया की खोज की। (जन्म-13 जुलाई 1826)
- 1829 -अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धांत दिया और प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (जन्म-13 जून 1773)