इतिहास

आज का इतिहास 3 जून
03-Jun-2019
 आज का इतिहास 3 जून

महान बांग्ला लेखक दार्शनिक और कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर को आज ही के दिन 1915 में ब्रिटिश सरकार ने नाइटहुड यानि सर की उपाधि से नवाजा था. लेकिन 1919 में उन्होंने इसे लौटा दिया.
जलियांवाला बाग हत्याकांड से टैगोर को भारी धक्का पहुंचा. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और नाइटहुड की उपाधि अंग्रेज सरकार को लौटा दी. आधुनिक भारत के निर्माण में अपने साहित्य द्वारा प्रमुख भूमिका निभाने वाले टैगोर बांग्ला कवि, नाटककार, दार्शनिक, साहित्यकार और चित्रकार के रूप में याद किए जाते हैं.
टौगोर नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियाई व्यक्ति थे. यह सम्मान उन्हें उनकी काव्य रचना गीतांजलि के लिए 1913 में मिला. भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन और बांग्लादेश के राष्ट्रगान के रचनाकार भी रबींद्र नाथ टैगोर ही थे. उन्होंने कई किताबों का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली.
उनका जन्म सात मई 1861 को कलकत्ता में हुआ. हालांकि उन्हें कला के क्षेत्र में कोई औपचारिक शिक्षा नहीं मिली थी लेकिन कला में असीम रुचि ने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया. वह कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए. लंदन विश्वविद्यालय में उन्होंने कानून का अध्ययन किया लेकिन 1880 में बिना डिग्री लिए ही वापस आ गए. बचपन से ही उनका रुझान कला की ओर था. उन्होंने पहली कविता मात्र आठ साल की उम्र में लिखी.
टैगोर की रचनाओं में सशक्त और सहज शब्दकोष का खासा महत्व है. टैगोर ने 2000 से ज्यादा गीतों की रचना की. उनके लिखे हुए गीत बेहद मशहूर हुए, जिन्हें अब रबींद्र संगीत के नाम से जाना जाता है. बांग्ला साहित्य के माध्यम से उन्होंने भारतीयों में भी आधुनिकीकरण का संचार किया. अक्सर उन्हें गुरुदेव के नाम से भी संबोधित किया जाता है. सात अगस्त 1941 को कलकत्ता में ही उनकी मृत्यु हो गई.

  • 1930-रदरफोर्ड ने न्यूट्रॉन नामक नए कण के अस्तित्व की घोषणा की।
  • 1965-मेजर ऐडवर्ड व्हाइट द्वितीय अंतरिक्ष में विचरण करने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम  भारत सहायता मंच  किया गया।
  • 1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफऱ काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
  • 2005 - फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
  • 2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में कऱारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया। केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली। जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
  • 1895 -  मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान  के. एम. पणीक्कर का जन्म हुआ। 
  • 1929-  स्विट्जऱलैण्ड के विज्ञानी वर्नर आर्बर का जन्म हुआ,  जिन्हें अमेरिका के डैनियल नैथन्स और हैमिल्टन ओथैनल स्मिथ के साथ 1978 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1904 -अमेरिकी चिकित्सक  चाल्र्स रिचर्ड ड्रिव का जन्म हुआ, जो रक्त संचार तथा परिरक्षण पर कार्य के अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन में रक्त प्लाज़्मा कार्यक्रम शुरू किया तथा उसका निर्देशन भी किया। (निधन-1 अप्रैल 1950)
  •  कैमिली फ्लैमेरियन
  •  
  • फ्रांस के खगोलविज्ञानी, निकोलस  कैमिली फ्लैमेरियन का निधन हुआ,  जिन्होंने तारों, चांद और मंगल आदि खगोलपिण्डों का अध्ययन किया और पॉपुलर ऐस्ट्रोनॉमी (1880), तथा द ऐट्मॉस्फीयर (1871) नामक दो पुस्तकें लिखीं। (जन्म-26 फरवरी 1842)
  • 1919-अमेरिकी कवक विज्ञानी और पादप रोग विज्ञानी विलियम गिल्सन फर्लैव का निधन हुआ,  जिन्होंने अमेरिका में क्रिप्टोगैमिक वनस्पति विज्ञान को प्रचारित किया। (जन्म-17 दिसम्बर 1844)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news