इतिहास

सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को आज ही के दिन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है.
गोर्बाचोव को पूर्व कम्युनिस्ट देश में पेरेस्त्रोइका और ग्लासनोस्ट के जरिए आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक बदलाव लाने का श्रेय भी दिया जाता है. 1985 में गोर्बाचोव सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने. इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक और आर्थिक बदलाव के लिए सुधार की दिशा में काम करना शुरू कर दिया. नागरिकों को अपनी बात रखने की आजादी जैसे परिवर्तनों से उन्होंने सोवियत संघ के नागरिकों को हैरान कर दिया. नागरिकों को सोवियत संघ के बाहर आने जाने की छूट देने के अलावा उन्होंने राजनैतिक बंदियों को भी रिहा करने का आदेश दिया.
मिखाइल गोर्बाचोव को जर्मनी के एकीकरण का भी श्रेय जाता है. जर्मन चांसलर हेल्मुट कोल के साथ मिलकर उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से विभाजित जर्मनी को एक करने में अभूतपूर्व योगदान दिया. इसकी वजह से ही यूरोपीय एकीकरण भी संभव हुआ. उनके इन प्रयासों के लिए गोर्बाचोव को कई दूसरे सम्मानों के अलावा 1990 में आज ही के दिन नोबेल शांति पुरस्कार मिला.
- 1878-लंदन के रॉयल इंस्टीट्यूट में जेम्स डेवर द्वारा -192 0 डिग्री सेंटीग्रेट पर द्रव वायु का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
- 1977- पहला व्यक्तिगत कम्प्यूटर बिक्री के लिए गया।
- 1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
- 2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
- 2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
- 2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
- 1901 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म हुआ।
- 1942 -प्रतिभाशाली गज़़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ।
- 1819 - ब्रिटिश गणितज्ञ तथा खगोलविज्ञानी जॉन कॉच ऐडम्स का जन्म हुआ, जो नेप्च्यून की खोज करने वाले दो सदस्यों में से एक थे। उन्होंने यूरेनस की अजीब गति के बारे में बताया कि उसका कारण ज़रूर कोई अनजान ग्रह है। (जो यूरेनस था।) (निधन-21 जून 1892)
- 1760-फिनलैंड के रसायनज्ञ जोहान गैडोलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने यिट्रियम तत्व की खोज की। यह लैन्थेनाइड समूह का पहला तत्व था। (निधन-15 अगस्त 1852)
- 1940 अंग्रेज़ समुद्रविज्ञानी फ्रैड्रिक स्ट्रैटेन रसैल का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश के सम्बन्ध में गहराई में जीवन पर अध्ययन किया। (जन्म-3 नवम्बर 1897)
- 1865-स्कॉटलैण्ड की नौसेना के सर्जन और पर्यावरणविद् सर जॉन रिचर्डसन का निधन हुआ, जिन्होंने कनाडा के समुद्री किनारों का अध्ययन किया। (जन्म-5 नवम्बर 1787)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व पर्यावरण दिवस और समग्र क्रांति दिवस।