इतिहास

इतिहास में 7 जून
07-Jun-2019
इतिहास में 7 जून

वन डे हो या टेस्ट, आइपीएल या विश्व कप, भारत में क्रिकेट के दीवानगी जितनी बड़ी दीवानगी और कोई नहीं. आज का दिन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है.
7 जून 1975 को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में पहला विश्व कप मुकाबला शुरू हुआ था. पहले विश्व कप का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ जिसमें भारत की हार हुई. इस मैच में भारत की ओर से मदन लाल और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ी शामिल थे. इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर 334 रन बनाए जिसके जवाब में भारत 132 पर ही ऑल आउट हो गया. इस मैच में गावस्कर के खेल की कड़ी निंदा हुई जिन्होंने 174 गेंदों पर मात्र 36 रन बनाए और क्रीज पर अंत तक जमे रहे.
7 से 21 जून तक चले इस विश्व कप में जो 8 टीमें शामिल हुईं वे थीं – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीका. पहले विश्व कप की यह पहली ट्रॉफी वेस्ट इंडीज के नाम हुई.

  • 1539 -बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफग़ान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
  • 1631 -मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
  • 1753 -ब्रिटिश म्यूजिय़म स्थापित हुआ।
  • 1893 -महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
  • 1914-ऐलायंस पनामा नहर पार करने वाला पहला जहाज़ था।
  • 1989 -भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
  • 1995 -नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1998 -स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता।
  • 1999 -श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
  • 2000 -एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
  • 2004 -इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 2006 -भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
  • 2007 -अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
  • 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
  • 1974 - भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ। 
  • 1877  (निधन-23 अक्टूबर 1944) ब्रिटिश भौतिक शास्त्री चाल्र्स ग्लोवर बाक्र्ला का जन्म हुआ,  जिन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा परमाणु की संरचना का पता लगाया, जिसके लिए उन्हें सन् 1917 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1862-जर्मनी के भौतिकशास्त्री  फिलिप ऐडवर्ड ऐन्टन लैनार्ड का जन्म हुआ,  जिन्हें कैथोड किरण पर काम करने के लिए 1905 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 मई 1947)
  • 1954 -अंग्रेज़ गणितज्ञ और लॉजीशियन ऐलन मैथिसन ट्यूरिंग  का निधन हुआ, जिन्होंने कम्प्यूटर सिद्धांत तथा कम्प्यूटर के प्रोग्रामिंग पर काम किया। उन्होंने गणित, दर्शनशास्त्र आदि पर काम किया। (जन्म- 23 जून 1912) 
  • 1932 -अमेरिकी चिकित्सक विलियम विलियम्स कीन का निधन हुआ, जो मस्तिष्क के पहले चिकित्सक थे और इन्होंने पहली बार ब्रेन ट्यूमर को एक रोगी से अलग किया। (जन्म-19 जनवरी 1837)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news