इतिहास

इतिहास में 8 जून
08-Jun-2019
इतिहास में 8 जून

1972 में आज ही के दिन दक्षिणी वियतनाम के गांव पर नेपाम बम हमला हुआ.
दक्षिणी वियतनाम की सेना के एक विमान ने गलती से जलती हुई पेट्रोलियम जेली आम नागरिकों और सैनिकों पर गिरा दी. डरी हुई लड़की ने भागते भागते अपने जलते हुए कपड़ों को फाड़ कर फेंक दिया. तस्वीर में बिना कपड़ों के नजर आ रही 9 साल की किम फुंक वही लड़की है. यह तस्वीर 8 जून 1972 की है जब वियतनाम युद्ध के दौरान दक्षिण वियतनाम की सेना के डर से भागते इन बच्चों के पीछे थी. तस्वीर में दिखाई पड़ने वाली बच्ची अब कनाडा में सकुशल रहती है. इस तस्वीर ने वियतनाम युद्ध के प्रति पश्चिमी जनमानस की सोच बदल दी. समाचार एजेंसी एपी के फोटोग्राफर निक उट ने यह तस्वीर खींची. उन्हें इसके लिए 1973 में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

  • 1658 - औरंगजेब ने आगरे के कि़ले पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1936 - इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
  • 1940- तत्व संख्या 93 की खोज हुई, जिसे नेप्च्यूनियम नाम दिया गया।
  • 1948 - भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
  • 1992 -सतत विकास की नींव रखी। रियो दी जेनेरो में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ।
  • 1997 - पेरिस में फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
  • 2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
  • 2002 - फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
  • 2004 - दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
  • 2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
  • 2008 - उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया। दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 2009 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ।
  • 1916- अंग्रेज़ जैव भौतिक शास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक  का जन्म हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिंस के साथ डी.एन.ए की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया जिसके लिए उन्हें 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-28 जुलाई 2004)
  • 1936-अमेरिकन भौतिकशास्त्री  कैनेथ गैडेस विल्सन का जन्म हुआ, जिन्हें 1982 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें ट्रान्सफॉर्मर के विकास में कई सिद्धांत प्रतिपादित किए।
  • 1882 -ब्रिटिश सिविल इंजीनियर  जॉन स्कॉट रसैल का निधन हुआ, जो जहाज़ की अभिकल्पना की और उन्होंने लौह निर्मित युद्धपोत बनाया। उन्होंने सबसे पहले डॉप्लर प्रभाव पर प्रयोग किया। (जन्म-8 मई 1808)
  • 1998 जर्मनी में जन्मीं पेरू की गणितज्ञ तथा पुरातत्वविद्  मारिया रिची का निधन हुआ, जिन्होंने नाज़्का सभ्यता का अध्ययन किया। वे जीवन भर उन रहस्यों को सुलझाने में लगी रहीं। (जन्म-15 मई 1903)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news