इतिहास

इतिहास में 14 जून
14-Jun-2019
इतिहास में 14 जून

टेनिस इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक जर्मन खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का जन्मदिन है आज.
ग्राफ खेल के दौरान तो राज करती ही रहीं बाद में भी पति और टेनिस के टॉप खिलाड़ी आंद्रे अगासी के साथ समाज सेवा से जुड़ी रहीं. मनहाइम में जन्मी ग्राफ के नाम सबसे ज्यादा यानी 22 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड भी है. विश्व नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी ग्राफ ने 13 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच खेलना शुरू कर दिए थे. 1988 में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने पहला गोल्डेन स्लैम भी अपने नाम किया. 30 अप्रैल 1993 में प्रतिद्वंद्वी मोनिका सेलेस के साथ हैम्बर्ग में एक मैच के दौरान कोर्ट पर ग्राफ के प्रशंसक ने मोनिका पर छुरी से वार कर दिया. इस हादसे के बाद सेलेस दो साल से ज्यादा खेल से दूर रहीं.
स्टेफी ग्राफ के पति आंद्रे अगासी भी विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं.
1998 में ग्राफ ने 'चिल्ड्रन फॉर टुमॉरो' संस्था का गठन किया जो युद्ध और दूसरी विरोधी परिस्थितियों से पीड़ित इलाकों के बच्चों के लिए बिना मुनाफे के काम करती है.
ग्राफ ने 1999 में खेल से विदा ले ली और 2001 में टेनिस स्टार आंद्रे अगासी से शादी कर ली. उनके दो बच्चे हैं. स्टेफी ग्राफ अब तक सबसे लंबे समय तक नंबर एक खिताब पर रहने वाली खिलाड़ी हैं. वह 377 सप्ताह तक लगातार पहले नंबर पर रहीं.

  • 1834-पानी के अंदर की पोशाक के लिए लियोनार्ड नॉर्क्रास के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1972 -अमेरिका में डी.डी.टी. नामक कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 1901 - पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
  • 1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2001 - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
  • 2004 - पंचशील सिद्धांत की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार  आयोजित।
  • 2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
  • 2007 - चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
  • 2008 - केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बांसवाड़ा जि़ले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला। चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
  • 1595 - सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1905 - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म हुआ। 
  • 1922 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का जन्म हुआ। 
  • 1924- स्कॉट्लैंड के औषधिविज्ञानी सर जेम्स व्हाइट ब्लैक का जन्म हुआ,  जिन्हें जॉर्ज एच. हिचिंग्स तथा गैर्ट्रयूड बी. इलियन के साथ दो महत्वपूर्ण ड्रग प्रोप्रैनोलॉल और साइमेटिडीन का आविष्कार करने के लिए वर्ष 1988 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।  (निधन- 22 मार्च 2010) 
  • 1868-आस्ट्रिया के रोग प्रतिरोध विज्ञानी तथा चिकित्सक  कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने रक्त समूहों पर कार्य किया। (निधन- 26 जून 1943) 
  • 1946 -स्कॉटिश इंजीनियर  जॉन लॉगी बेयर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने टेलीविजन का आविष्कार किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वस्तुओं के चित्रों को पहली बार दूरदर्शित किया। (जन्म-13 अगस्त 1888)
  • 1875-जर्मनी के खगोलशास्त्री  हेनरिक लुइस डी. ऐरेस्ट का निधन हुआ, जो बर्लिन वेधशाला के विद्यार्थी थे, उन्होंने सर्वप्रथम नेप्च्यून के बारे में बताया। (जन्म-13 जुलाई 1822) 
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व रक्तदान दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news