इतिहास

इतिहास में 16 जून
16-Jun-2019
इतिहास में 16 जून

रोल्ड अमंडसेन अपनी टीम के साथ उत्तरी ध्रुव पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे. लेकिन 16 जून को उन्होंने कनाडा के नॉर्थवेस्ट पैसेज का पता लगाया.
1903 में नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की. इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं. उन्होंने यह यात्रा मछली पकड़ने वाले जहाज ग्योआ में की. उनके साथ इस खोज में तीन लोग थे.
इस दौरान आर्कटिक में रहने वाले लोगों से उन्होंने ठंड से लड़ने के कई तरीके सीखे. पहले वह अपना जैकेट पहने रहते थे लेकिन ध्रव में रह रहे नेटसिलिक लोगों ने उन्हें जानवरों की खाल के बने खास कपड़ों के बारे में बताया.
1906 में ग्योआ आलास्का जिले के नोम शहर पहुंचे. उसी दौरान नॉर्वे ने स्वीडन से आजादी हासिल कर ली और अमंडसेन ने स्वीडन के नए राजा हाकोन सांतवें को अपनी सफलता के बारे में बताया. 1906 नवंबर में अमंडसेन वापस अपने देश पहुंचे. उनका जहाज ग्योआ वहीं रह गया, लेकिन 1972 में उसे वापस ओस्लो लाया गया.
दिसंबर 1911 में अमंडसेन ने दक्षिणी ध्रुव का पता लगाने के लिए एक बड़ी यात्रा का आयोजन किया और वहां पहुंचे भी. 1928 में उत्तरी ध्रुव से आ रहे एक जहोज के लापता होने के बाद अमंडसेन राहत पहुंचाने और जहाज को ढूंढने गए लेकिन खुद मौसम का शिकार हुए और खो गए. उसके बाद किसी ने उन्हें कभी नहीं देखा. 

  • 1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
  • 1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
  • 1903- पेप्सी कोला कम्पनी ने  पेप्सी कोला नाम के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया।  हेनरी फोर्ड ने वाहन निर्माण की सुप्रसिद्ध फोर्ड कम्पनी की स्थापना की।
  • 1983 - छत्तीसगढ़ के  गुरु घासीदास विश्वविद्यालय  की स्थापना हुई।
  • 2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
  • 2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
  • 2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। 
  • 2008 -  उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिऱाक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।  प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उफऱ् प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  • 1920-हिन्दी फि़ल्मों के पाश्र्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1925 - भारतीय स्वाधीनता सेनानी और राजनीतिज्ञ देशबंधु चितरंजन दास का जन्म हुआ। 
  • 1902- अमेरिकी वैज्ञानिक  बारबरा मैकक्लिंटॉक का जन्म हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले शुरुआती वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और मालूम किया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं।  (निधन-3 सितम्बर 1992)
  • 1902- अमेरिकी जीवाश्म विज्ञानी  जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का जन्म हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में उन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराना घोड़े का जीवाश्म खोजा। (निधन-6 अक्टूबर 1984)
  • 1977-अमेरिकी इंजीनियर वर्नर वॉन ब्राउन  का निधन हुआ, जो रॉकेट के विकास तथा अंतरिक्षयान के निर्माण में सहायता के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1912)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news