इतिहास

आज का इतिहास 28 जून
28-Jun-2019
आज का इतिहास 28 जून

वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ आज ही के दिन 1919 में प्रथम विश्व युद्ध का अंत हुआ. जर्मनी के प्रतिनिधियों ने विजेता देशों द्वारा पेश संधि पर विरोध जताते हुए दस्तखत किए.
उन्हें संधि तय करने की बातचीत में शामिल नहीं किया गया था. पेरिस के निकट वर्साय में हुई इस संधि ने जर्मनी के अधिकार काफी सीमित कर दिए. इस संधि को द्वितीय विश्व युद्ध के कारणों में से एक भी माना जाता है.
प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद जर्मनी को गठबंधन देशों के साथ उनकी शर्तों पर संधि करनी पड़ी. हालांकि लीग ऑफ नेशंस में इस संधि का पंजीकरण 21 अक्टूबर को हुआ और इसे संधियों की सूची में शामिल किया गया. इस संधि में प्रथम विश्व युद्ध की पूरी जिम्मेदारी जर्मनी के तृतीय राइष और उसके साथियों पर डाली गई और जर्मनी को अपनी भूमि का बड़ा हिस्सा खोना पड़ा. साथ ही उसे सेना को कम करने और विजेता देशों को हर्जाना देने को बाध्य किया गया. जर्मनी के ज्यादातर लोग सख्त शर्तों और जिस तरह से संधि हुई उसकी वजह से इसे अवैध और अपमानजनक मानते थे. इतिहासकारों का मानना है कि इसने द्वितीय विश्व युद्ध का बीज भी बो दिया.
1846 -ऐडॉल्फ सैक्स को सैक्सोफोन के लिए पेटेन्ट मिला।
1919 - बासार्य की संधि पर हस्ताक्षर।
1935-पहली बार विषाणु को क्रिस्टलीय रूप में बदला गया। वैज्ञानिक वैन्डेल स्टैन्ले ने तम्बाकू के विषाणु (टोबैको मोज़ैक वाइरस) को क्रिस्टलीकृत किया।
1999 - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
2003 - इस्रायल-फिलीस्तीन पश्चिम एशिया में खून-खऱाबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।
2008 -  बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30 प्रतिशत की अंतरिम राहत देने की सिफ़ारिश की।  लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया। 
2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर जि़ले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। 
1921 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म हुआ। 
1927- अमेरिकी रसायनज्ञ  एफ. शेरवुड रोलैंड का जन्म हुआ,  जिन्होंने मैरियो मॉलिना और पॉल क्रट्ज़ेन के साथ ओज़ोन परत के क्षय पर अनुसंधान किया। मॉलिना के साथ उन्होंने बताया कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं।
1926-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और विकिरणशास्त्री  रॉबर्ट एस. लेडले का जन्म हुआ, जिन्होंने आटोमैटिक कम्प्यूटराइज़्ड ट्रान्सवजऱ् ऐक्सियल एक्स-रे स्कैनर का आविष्कार किया जो आज निदान के क्षेत्र में बहुत अहम भूमिका रखता है।
1923-अमेरिका के भौतिकशास्त्री  हर्मन एम. बिग्स का निधन हुआ, जिन्होंने जन स्वास्थ्य के लिए जीवाणु विज्ञान में अध्ययन किया और खतरनाक बीमारियों की रोकथाम के लिए काम किया। (जन्म-29 सितम्बर 1859)
1889-पहली अमेरिकी महिला खगोलशास्त्री  मारिया मिशेल का निधन हुआ, जो धूमकेतु के बारे में जानकारी देने से प्रसिद्ध हुईं। बाद में वे अमेरिकन ऐसोशिएशन आफ आर्ट्स एण्ड साइंस की पहली महिला सदस्य बनीं।  (जन्म 1 अगस्त 1818) ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news