इतिहास

इतिहास में सात जुलाई
07-Jul-2019
इतिहास में सात जुलाई

हादसे को अब कुछ ही साल हुए हैं, लेकिन लंदन में 2005 के आतंकवादी हमले ने कई लोगों की जान ली और आम तौर पर सुरक्षित माने जाने वाले ब्रिटेन और यूरोप को बुरी तरह हिला दिया.
सुबह आठ और नौ बजे के बीच हर बड़े शहर की तरह लंदन में भी मेट्रो दफ्तर जा रहे लोगों से भरा रहता है. 7 जुलाई 2005 को हजारों लोग काम पर जा रहे थे जब पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए.
हमलों में यह चार आतंकवादी तो मारे गए, लेकिन उनके साथ 50 से ज्यादा लोगों की जाने गईं और सैंकड़ों घायल हो गए. आतंकवादी ब्रिटेन के ही रहने वाले थे और उन्होंने बम अपने बैग में डाले थे. मारे गए लोगों में भारतीय मूल की दो महिलाएं भी शामिल थीं.
चार में से तीन आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक थे. एक आतंकवादी जमैका में पैदा हुआ और बादमें इस्लाम को अपना लिया. माना जाता है कि इन हमलावरों को उकसाने के पीछे चरमपंथी इमाम अनवर अल अवलाकी का हाथ था. यह यमनी मूल का एक इमाम था लेकिन पैदा अमेरिका में हुआ था. अल अवलाकी को इंटरनेट का बिन लादेन भी कहा जाता है. 2011 में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में वह मारा गया.

  • 1550-यूरोप में पहली चॉकलेट बेची गई।
  • 1668-सर आइज़ैक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एम. ए. की डिग्री प्राप्त की।
  • 1998 - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
  • 1999 - फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
  • 2007 - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • 2008 - काबुल (अफग़़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
  • 1656 -  सिखों के आठवें गुरु-गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ।
  • 1913 -आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक  कल्पना दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1981 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। 
  • 1883 -प्रसिद्ध साहित्यकार  चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ। 
  • 1944- अंग्रेज़ भ्रूण विज्ञानी  इयान विल्मट का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1996 में एक भेड़ का क्लोन तैयार करने में वैज्ञानिकों की बहुत मदद की।
  • 1843 - इटली के चिकित्सक तथा कोशिका वैज्ञानिक  कैमिलो गॉल्जी का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1873 में कोशिका के नए घटक की खोज की जिसे हम गॉल्जी कॉम्प्लेक्स के नाम से जानते है। तंत्रिका तंत्र का अध्ययन करने के लिए उन्हें स्पेन के वैज्ञानिक के साथ सन् 1960 में फीजिय़ोलॉजी/मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला।  (निधन-21 जनवरी 1926) 
  • 1983 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री  हरमन काह्न  का निधन हुआ, जो नाभिकीय युद्ध के खतरों से लोगों को आगाह करते रहे। उन्होंने  ओन थर्मोन्यूक्लियर वॉर (1960) और थिंकिंग अबाउट द अनथिंकेबल  (1962) जैसी किताबों में नाभिकीय युद्ध के नतीजों का अनुमान लगाया। (जन्म-15 फरवरी 1922)
  • 1930- स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक तथा उपन्यासकार  सर आर्थर कैनन डॉयले का निधन हुआ,  जिन्हें खासकर मशहूर जासूसी औपन्यासिक किरदार शैरलॉक होम्स के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 22 मई 1859)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news