इतिहास

इतिहास में आज 14 नवंबर
14-Nov-2019
इतिहास में आज 14 नवंबर

भारत में यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है. कहा जाता है कि पंडित नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे इसलिए बाल दिवस मनाने के लिए उनका जन्मदिन चुना गया.

असल में बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी, जब बच्चों के कल्याण पर विश्व कांफ्रेंस में बाल दिवस मनाने की घोषणा हुई. 1954 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली. संयुक्त राष्ट्र ने यह दिन 20 नवंबर के लिए तय किया लेकिन अलग अलग देशों में यह अलग दिन मनाया जाता है. कुछ देश 20 नवंबर को भी बाल दिवस मनाते हैं. 1950 से बाल संरक्षण दिवस यानि 1 जून भी कई देशों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि हर बच्चा खास है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी मूल जरूरतों और पढ़ाई लिखाई की जरूरतों का पूरा होना बेहद जरूरी है. यह दिन बच्चों को उचित जीवन दिए जाने की भी याद दिलाता है.

  • 1985- फ्लोरीन की खोज के बारे में नेचर पत्रका में छपा।
  • 1967- रूबी लेजऱ सिस्टम के लिए थ्योडर मैमेन को पेटेन्ट प्राप्त हुआ। 
  • 1999 - संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ्ऱीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
  • 2002 - चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2006 - भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नई दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जताई।
  • 2007 - डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
  • 2008 - पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन। मून इम्पैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा।  
  • 2009 - मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। 
  • 1889 - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ। 
  • 1967 - भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान  सी. के. नायडू  का निधन हुआ। .
  • 1930- अंतरिक्ष में चलने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्षयात्री ऐडवर्ड एच. वाइट, द्वितीय का जन्म हुआ, जो 3 जून 1965 को जेमिनी-4 से गए थे तथा अंतरिक्ष में बीस मिनट तक तैरते रहे।(निधन-27 जनवरी 1967)
  • 1765- अमेरिकी अन्वेषक, इंजीनियर और कलाकार  रॉबर्ट फुल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने स्टीमबोट को प्रयोगात्मक अवस्था से सफल व्यावसायिक अवस्था तक पहुंचाया। जिन्होंने स्टीमबोट का आविष्कार नहीं किया, पर अपने अभियांत्रिकी कौशल से उसकी अभिकल्पना को और निखारा। (निधन- 24 फरवरी 1815)
  • 1905 -ब्रिटिश इन्जीनियर  रॉबर्ट वाइटहेड का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक टॉरपीडो का आविष्कार किया। टॉरपीडो स्वचालित विस्फोटक प्रक्षेपास्त्र होता है जो पानी के अंदर मार कर सकता है। यह नौसेना का एक महत्वपूर्ण हथियार होता है। उनके पहले टॉरपीडो की गति और परसास कम था लेकिन बाद में उन्होंने उसे और उन्नत बनाया।(जन्म 3 जनवरी 1823)
  • 1829 - फ्रांसीसी रसायनज्ञ निकोलस लुइ वॉक्लिन का निधन हुआ, जिन्होंने 1797 में क्रोमियम की, तथा 1798 में बेरिलियम तत्व की खोज की।(जन्म 16 मई 1763)
  • महत्वपूर्ण दिवस- बाल दिवस- पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस। 
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news