इतिहास

इतिहास में 2 दिसंबर
02-Dec-2019
इतिहास में 2 दिसंबर

सन् 1804 में आज ही के दिन नेपोलियन की ताजपोशी फ्रांस के सम्राट के तौर पर की गई.
2 दिसंबर 1804 को पेरिस के नोत्रेदाम कैथेड्रल में नेपोलियन बोनापार्ट की नेपोलियन प्रथम के तौर पर ताजपोशी हुई. करीब हजार साल के बाद सम्राट के तौर पर सत्तारूढ़ होने वाले वह पहले फ्रांसीसी शासक थे. पूरे यूरोप पर फतह हासिल करने वाले इस 35 वर्षीय शासक को पोप पायस सप्तम ने ताज सौंपा जिसे नेपोलियन ने खुद अपने सिर पर सजाया.
इतिहास के महानतम सैनिक रणनीतिज्ञों में से एक माने जाने वाले नेपोलियन का जन्म कॉर्सिका में हुआ था. 1790 के दशक में फ्रेंच रिवॉल्यूशनरी आर्मी में बहुत तेजी से उनका कद बढ़ा. सन् 1799 में फ्रांस की यूरोप के ज्यादातर देशों के साथ लड़ाई छिड़ी हुई थी. ऐसे में नेपोलियन मिस्र में अपना सैनिक अभियान पूरा करके फ्रांस लौटे और देश को बचाने की कोशिशों में जुट गए. फरवरी 1800 में वह पहले कॉन्सुल चुने गए और सेना को पुनर्गठित कर उन्होंने ऑस्ट्रिया पर जीत दर्ज की. 1802 में फ्रांसीसी कानून के एक नए सिस्टम में उन्होंने नेपोलियन कोड लागू किया. 1804 में फ्रांसीसी साम्राज्य स्थापित किया और 1807 तक आते आते यह साम्राज्य उत्तर में एल्बे नदी से लेकर दक्षिण में इटली तक फैला लिया.
सन् 1812 में नेपोलियन को कुछ बड़ी हारों का सामना करना पड़ा. रुस और स्पेन पर कब्जा करने की कोशिशों में उन्हें मुंहकी खानी पड़ी. वहीं 1814 में एलाइड फोर्सेज से बुरी तरह हारने के बाद एल्बा के द्वीपों में निर्वासन का जीवन जीने लगे. 1815 की शुरुआत में नेपोलियन फ्रांस भाग निकले और फिर से एक नई ग्रैंड आर्मी का गठन किया. इस आर्मी को शुरुआती सफलता भी मिली लेकिन वॉटरलू की लड़ाई में एलाइड फोर्सेज ने इसे धूल चटा दी.
दुबारा निर्वासित होकर नेपोलियन अफ्रीका के तटीय क्षेत्र में स्थित सेंट हेलेना द्वीप में रहने लगे. मई 1821 में केवल 51 साल की उम्र में पेट के कैंसर से उनकी मौत हो गई. 1840 में उनके शरीर को वापस पेरिस लाया गया और बहुत बड़े अंतिम संस्कार का आयोजन हुआ. पेरिस स्थित आर्क डे ट्रायंफ के रास्ते ले जाकर उसे डोम ऑफ इनवैलिड्स में समाधि दे दी गई.

  • 1877-लुई पॉल कैलेटेट (1832-1913) ऑक्सीजन को तरल में रूपांतरित करने वाले पहले वैज्ञानिक बने।
  • 1942- शिकागो में एनरिको फर्मी और उनके साथियों ने पहले कृत्रिम चेन रिएक्शन का प्रदर्शन किया।
  • 1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फि़लिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
  • 1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
  • 2002 - प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ विडस्टार से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
  • 2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफऱत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
  • 2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
  • 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की। 
  • 1937 -प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ। 
  • 1906-अमेरिकी इंजीनियर  पीटर कार्ल गोल्डमार्क का जन्म हुआ,  जिन्होंने कोलम्बिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम में काम करते हुए सन् 1936 पहले व्यावसायिक रंगीन टी.वी. का निर्माण किया। (निधन- 7 दिसम्बर 1977)
  • 1761- फ्रांसीसी अन्वेषक  निकोलस लुई रॉबर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने निरंतर पेपर तैयार करने वाली मशीन का आविष्कार किया।  (निधन-8 अगस्त 1828)
  • 1995-  अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ मारिया टेल्केस का निधन हुआ, जो सौर ऊर्जा का पानी के आसवन तथा घरेलू जरूरतों में उसके इस्तेमाल करने की शुरूआत की।(जन्म 12 दिसम्बर 1900)
  • 1957- पोलैण्ड के एक न्यूरोफीजिय़ोलॉजिस्ट  मैनफ्रेड जे. सैकेल का निधन हुआ,  जिन्होंने स्किज़ोफ्रेनिया तथा अन्य मानसिक रोगियों के लिए 1927 में इंसुलिन-शॉक थेरेपी का आविष्कार किया। (जन्म-6 जून 1900)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news