इतिहास

इतिहास में आज 20 जनवरी
20-Jan-2020
 इतिहास में आज 20 जनवरी

माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुके न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी अपने दल के साथ 17 दिन पहले ही साउथ पोल पहुंच चुके थे. इसके बाद वहां डॉक्टर विवियन 'बनी' फुख्स के नेतृत्व में ब्रिटेन का दल पहुंचा. इनका संयुक्त दल कॉमनवेल्थ ट्रांस-अटलांटिक अभियान का हिस्सा था. इन दोनों दलों ने महाद्वीप के दो विपरीत छोरों से नवंबर 1957 में चलना शुरु किया. न्यूजीलैंड की टीम ने रॉस सी से जबकि ब्रिटिश टीम ने वेडेल सी से अभियान की शुरुआत की. इन दोनों दलों ने साउथ पोल तक की यात्रा के लिए मोटराइज्ड गाड़ियों का इस्तेमाल किया. इन दलों का मकसद अंटार्कटिक की कुल 2,158 मील यानि लगभग 3,473 किलोमीटर की दूरी तय करना था.

अभियान के सदस्य अपनी यात्रा के साथ साथ कई वैज्ञानिक परीक्षणों को भी अंजाम दे रहे थे. इन प्रयोगों में भूकंप की जानकारी से जुड़ा सीस्मिक साउंडिंग प्रयोग और ग्रेवीमीट्रिक रीडिंग शामिल थे. खराब मौसम और बेहद कठिन रास्ते के बावजूद इस संयुक्त दल ने 2 मार्च 1958 को अंटार्कटिक का पहला सर्फेस क्रॉसिंग अभियान सफलता से पूरा किया. 2,000 मील से भी अधिक की यह यात्रा कुल 99 दिनों में पूरी हुई. इस कामयाबी के लिए डॉक्टर फुख्स को ब्रिटेन पहुंचने के बाद नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया. सर विवियन और सर हिलेरी ने इस यात्रा के बारे में मिल कर एक किताब भी लिखी, जिसका शीर्षक था, दि क्रॉसिंग ऑफ अंटार्कटिका.

  • 1503 - स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
  • 1817 -कलकत्ता हिन्दू कॉलेज  की स्थापना हुई।
  • 1957 -भारत की पहली परमाणु भट्टी अप्सरा का उद्घाटन हुआ। भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहां सुविधाएं नहीं देने की घोषणा की। 
  • 1961 - जॉन एफ केनेडी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 1971 - अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय केंद्रशासित प्रदेश  के रूप में हुआ।
  • 1977 - जिम्मी कार्टर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
  • 1989 - जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 1993 - बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
  • 2001 - जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
  • 2010  -सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। वर्ष 1969 में शुरू हुए दादा साहब फाल्के पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।   एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा जापान एयरलांइस ने खुद को दीवालिया घोषित किया।   भारत में मोबाइल पोर्टेबिलिटी सेवाओं की शुरुआत हुई। 
  • 1926 - भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ। 
  • 1988 - भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ्फ़़ार ख़ान का निधन।
  • 2005 - भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का निधन।
  • 1820-फ्रांस के भूविज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्डर एमील बेग्यूअर डी कैन्कॉर्टोइस का जन्म हुआ,  जिन्होंने रासायनिक तत्वों को उनके परमाणु भार के अनुसार क्रम में रखा था। (निधन-14 नवम्बर 1886)
  • 1812-अमेरिकी मनोचिकित्सक  ऐडवर्ड सेग्युइन का जन्म हुआ, जिन्होंने गंभीर मानसिक विकलांगता से पीडि़त लोगों के लिए दुनिया का पहला विद्यालय खोला। उन्होंने संवेदी प्रशिक्षण विधि का विकास किया। वर्ष 1850 में वे अमेरिका चले गए जहां उन्होंने कई और प्रशिक्षण केन्द्र खोले। (निधन-28 अक्टूबर 1880)
  • 1907-  रूसी रसायनशास्त्री  डिमिट्री इवानोविक मेन्डलीव का निधन हुआ,  जिन्होंने 1871 में रासायनिक तत्वों के वर्गीकरण पर आधारित आवर्त सारिणी दी। उन्होंने आवर्त सारणी में जगह छोड़ रखी थी क्योंकि उनका कहना था कि ये जगह उन तत्वों के लिए है जो अभी खोजे नहीं जा सके हैं। (जन्म- 8 फरवरी 1834)
  • 1922-  फ्रांसीसी गणितज्ञ और इंजीनियर कैमिली जॉर्डन का निधन हुआ,  जिन्होंने समूह सिद्धान्त की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने रेखीय तथा बहुरेखीय बीजगणित, विभेदक समीकरणों (डिफरेन्शियल इक्वेशन्स) तथा यान्त्रिकी पर भी कार्य किया।(जन्म-5 1838)
  • 1998-अमेरिकी बछड़े का क्लोन तैयार किया गया है। इसका श्रेय मैसाचुसेट्स विश्विद्यालय के डॉ जेम्स रॉब्ल, तथा एड्वान्स सेल टेक्नोलॉजी के डॉ. स्टीवन स्टाइस को जाता है।
  • 1929-अमेरिका में पहला सम्पूर्ण चलचित्र लोगों के लिए जारी किया गया जिसका नाम था ओल्ड ऐरिज़ोना ।

   

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news