इतिहास

इतिहास में आज 22 जनवरी
22-Jan-2020
इतिहास में आज 22 जनवरी

रोए बनाम वेड मामले पर सुनवाई करते हुए अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय किया. कोर्ट ने कहा कि महिलाओं को संविधान से मिले निजता के अधिकार के तहत यह निर्णय लेने का हक है कि वे गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकें. केवल गर्भावस्था के अंतिम तीन महीनों में ऐसा नहीं कराया जा सकता.
इस विवादास्पद निर्णय के आने से अमेरिका में सदियों से चले आ रहे गर्भपात-विरोधी कानून पर सवाल उठा. समाज में महिलाएं बहुत समय से यह मांग करती आई थीं कि उन्हें उनके शरीर और उससे जुड़ी प्रजनन प्रक्रियाओं पर नियंत्रण मिले. इस मामले से पहले भी सुप्रीम कोर्ट में कई बार इन अधिकारों पर बहस हो चुकी थी. गर्भपात को कानूनी मान्यता देने का यह निर्णय बेहद भावनात्मक मामला था और इस पर लोगों की राय बंटी हुई थी. 1980 के दशक में इस बहस ने फिर से जोर पकड़ा.
रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों रोनाल्ड रीगन और जॉर्ज बुश ने अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल कर एबोर्शन की फ्री प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए. 1986, 1989 और फिर 1992 में सुप्रीम कोर्ट कई मौकों पर अपने शुरुआती निर्णय की ही पुष्टि करता रहा. 1993 में सत्ता में आते ही डेमोक्रेट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहले के राष्ट्रपतियों के गर्भपात विरोधी कानूनों को पलट दिया.

  • 1907- थॉमस अल्वा ऐडिसन को महीन सामग्रियों को पीसने और अलग करने के उपकरण के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।  
  • 1939-कोलम्बिया विश्वविद्यालय में पहली बार यूरेनियम के परमाणु को साइक्लोट्रॉन की सहायता से तोड़ा गया।
  • 1981 - रोनाल्ड रीगन का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3 लाख 50 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नए ग्रहों की खोज की।
  • 1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
  • 2002-फिलीस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, अफग़़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
  • 2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
  •  2008- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
  •  2009- फि़ल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी। 
  • 1934 -अभिनेता और फिल्म निर्देशक विजय आनन्द का जन्म हुआ। जिन्होंने नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया। 
  • 1666 - भारत के मुग़ल सम्राट शाहजहां का निधन हुआ। 
  • 1908- रूसी भौतिकशास्त्री लैव डेविडोविच लैण्डॉव का जन्म हुआ , जिन्होंने मंद तापभौतिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, ठोस अवस्था, तारकीय ऊर्जा और प्लाज़्मा भौतिकी जैसे कई क्षेत्रों में काम किया। भौतिकी के कई शब्द उनके नाम से हैं। अत्यधिक मंद ताप (2.18 के.) पर द्रव हीलियम के विलक्षण अतितरल (सुपरफ्ल्युइड) व्यवहार को प्रतिपादित करने वाले सिद्धान्त के लिए उन्हें 1962 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-1 अप्रैल 1968)
  • 1561-अंग्रेज़ दर्शनशास्त्री फ्रांसिस बैकन का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तक ऐडवान्समेन्ट आफ लर्निंग (1605), साइंटिफिक रॉयल सोसाइटी की स्थापना के लिए आंशिक रूप से 1831-अंग्रेज़ अन्वेषक जॉन ब्लेन्किन्सॉप का निधन हुआ,  जिन्होंने पहले प्रायोगिक तथा सफल रेलगाड़ी के डिब्बे का निर्माण किया। (जन्म-1783)
  • 1966 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री अल्बर्ट वैलेस हल का निधन हुआ, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से एक्स किरणों के पाउडर तरीके से क्रिस्टलों का विश्लेषण करने का तरीका इजाद किया। (जन्म-19 अप्रैल 1880)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news