इतिहास

इतिहास में आज 23 जनवरी
23-Jan-2020
इतिहास में आज 23 जनवरी

वह एक सैनिक और कूटनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक प्रांत में हुआ. बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में पश्चिमी शक्तियों का मुकाबला आजाद हिंद फौज बना कर किया. वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे.
प्रतिष्ठित बंगाली वकील जानकीनाथ बोस के पुत्र सुभाषचंद्र बोस की शिक्षा कलकत्ता के प्रेजिडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से हुई. इसके बाद वह इंग्लैंड की केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी चले गए. 1920 में उन्होंने इंडियन सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास की, लेकिन अप्रैल 1921 में भारत में चल रहे राजनीतिक आंदोलन के बारे में सुन कर भारत लौट आए.
भारत लौट कर सुभाषचंद्र बोस देश के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के साथ शामिल हो गए. लेकिन वह यह भी मानते थे कि अहिंसा के रास्ते से आजादी मिलने में बहुत समय लगेगा. गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन बीच में ही छोड़ देने से वह निराश हुए. उन्होंने 1923 में चितरंजन दास की स्वराज पार्टी का समर्थन किया और 25 अक्टूबर 1924 को उन्हें गिरफ्तार कर बर्मा की जेल में बंद कर दिया गया. वापस आकर वह कई बार फिर जेल गए. 1938 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. लेकिन उनकी नीतियां गांधीजी की उदारावदी नीतियों से मेल नहीं खाती थीं. 1939 में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. 1943 में उन्होंने अपनी आजाद हिंद फौज से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया.
सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु हवाई दुर्घटना में मानी जाती है. हालांकि इस बारे में काफी विवाद रहे. माना जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण के कुछ दिन बाद दक्षिण पूर्वी एशिया से भागते हुए एक हवाई दुर्घटना में 18 अगस्त 1945 को बोस की मृत्यु हो गई. एक मान्यता यह भी है कि बोस की मौत 1945 में नहीं हुई, वह उसके बाद रूस में नजरबंद थे. उनके गुमशुदा होने और दुर्घटना में मारे जाने के बारे में कई विवाद छिड़े.
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में गुमनामी बाबा या भगवानजी के नाम से जीवन गुजारने वाले एक संन्यासी बाबा के बारे में भी कई लोगों का कहना है कि वह सुभाषचंद्र बोस ही थे. उनकी मृत्यु 1985 में हुई, मृत्यु के बाद उनके पास से मिली सामग्री में कई ऐसी किताबें और नक्शे थे जो असाधारण थे. कई लोगों का कहना है कि वह अपनी पहचान गुमनाम बनाकर रखते थे लेकिन नेताजी के जन्मदिन और दुर्गा पूजा पर बंगाल से कुछ लोग उनके लिए सामान लेकर उनसे मिलने आया करते थे. इस साल 16 जनवरी को कोलकाता हाई कोर्ट ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने के रहस्य से जुड़े खुफिया दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ के गठन का आदेश दिया.

  • 1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
  • 1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना जर्मन यूनियन का प्रस्ताव किया।
  • 1930 -क्लाइड टॉम्बॉफ ने प्लूटो का फोटो खींचा।
  • 1964-डॉ. जेम्स हार्डी ने मिसिसिपी विश्वविद्यालय में एक चिम्पैन्ज़ी के हृदय को बॉयड रश नामक मानव के सीने में प्रत्यारोपित किया। मगर अत्यधिक छोटा होने के कारण हृदय पूरी तरह से रक्त संचरण नहीं कर सका और नब्बे मिनट बाद रश की मृत्यु हो गई।
  • 1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
  • 1966 - इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
  • 1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
  • 2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनाई गई सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
  • 2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
  • 2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
  • 2008-   खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।  ईरान के खिलाफ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी। 
  • 2009- फि़ल्मी और टेलीविजऩ कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया। 
  • 1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
  • 1926 - भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे, का जन्म हुआ। 
  • 1907- जापानी भौतिकशास्त्री हिडेकी युकावा का जन्म हुआ, जिन्होंने नाभिकीय बलों पर अपने सैद्धान्तिक कार्यों के आधार पर मेसॉन के अस्तित्व का अनुमान लगाया। इसके लिए उन्हें 1949 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। मेसॉन कण इलेक्ट्रॉन से भारी, लेकिन प्रोटॉन से हल्के होते हैं। युकावा जापान के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे। (निधन- 8 सितम्बर 1981)
  • 1872- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री पॉल लैंगेविन का जन्म हुआ,जो पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने पराचुम्बकत्व तथा प्रतिचुम्बकत्व के प्रभावों को प्रतिपादित किया।  (निधन-19 दिसम्बर 1946)
  • 1810- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहॉन विल्हेम रिटर का निधन हुआ,  जिन्होंने स्पेक्ट्रम में पराबैंगनी किरणों के क्षेत्र को खोजा। (जन्म-16 दिसम्बर 1776)
  • महत्वपूर्ण दिवस-  कुष्ठ निवारण अभियान दिवस। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news