इतिहास

इतिहास में आज1 फरवरी
01-Feb-2020
इतिहास में आज1 फरवरी

16 दिन अंतरिक्ष में बिता कर एक फरवरी, 2003 को तीव्र गति से लौटता कोलंबिया यान धरती से सिर्फ 16 मिनट की दूरी पर था. तभी आसमान में बिजली कौंधी, धमाका हुआ, आग का शोला निकला और सब खत्म हो गया. अमेरिका, भारत और पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई. भारतीय मूल की अमेरिकी कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री सदा के लिए आकाश के हो गए.
फ्लोरिडा के अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन का झंडा आधा झुका दिया गया. आसमान से अंतरिक्ष यान का थोड़ा बहुत मलबा टेक्सास और लुईजियाना के आस पास गिरा. टूटी हुई कल्पनाएं किसी पार्क, किसी जंगल, किसी दफ्तर में बिखर गईं. नासा भावुक हो गया. न जाने कितनी कल्पनाओं को हकीकत में बदलने वाली संस्था ने अपनी उड़ानों के पर कतर दिए. शटल प्रोग्राम मैनेजर रॉन डिटेमोर ने रुंधे गले से एलान किया, "हम तब तक उड़ान नहीं भरेंगे, जब तक इस हादसे के बारे में समझ न आ जाए. हमने जरूर कोई गलती की होगी."
सात अंतरिक्ष यात्रियों में दो महिलाएं थीं, लॉरेल क्लार्क और कल्पना चावला. हरियाणा के करनाल में पैदा हुई चावला बच्चियों और महिलाओं के लिए मिसाल बनीं. भारत में पढ़ाई करने के बाद अमेरिकी एजेंसी में काम करने वाली चावला का यह दूसरा अंतरिक्ष दौरा था.

  • 1835 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम को पट्टे पर लिया।   मॉरीशस में गुलामी प्रथा का समापन हुआ। 
  • 1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
  • 1884 -  डाक बीमा योजना लागू हुई।  ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी  का पहला वॉल्यूम  ए टू आंट  का प्रकाशन। 
  • 1924 - यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।  ब्रिटेन ने सोवियत संघ को मान्यता प्रदान की। 
  • 1949 - प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया  का अधिग्रहण कर लिया।
  • 1958 - मिस्र और सीरिया को यूनाइटेड अरब रिपब्लिक में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
  • 1951-पहली बार किसी टेलीविजन स्टेशन द्वारा नाभिकीय परीक्षण का सार्वजनिक प्रसारण किया गया। इस घटना को परीक्षण स्थल नेवाडा से 300 किलोमीटर दूर माउण्ट विल्सन से रिकॉर्ड किया गया था।
  • 1972- हॉलेट पिकार्ड कम्पनी नें पहला साइंटफिक कैल्कुलेटर बनाया था।  
  • 1964 - भारत में यूनिट ट्रस्ट की स्थापना हुई।
  • 1972 - भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन हुआ।
  • 1976 - राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन हुआ।
  • 1977 - भारतीय तट रक्षक बल का गठन हुआ।  भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना। 
  • 1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली दिया गया।
  • 2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक्त हुई कोलम्बिया यान दुर्घटना में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
  • 1917 - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का जन्म हुआ।  
  • 1859-मेक्सिको के भू-गर्भशास्त्री एवं शासकीय अधिकारी  अलफांसो कासो वाय एन्ड्राडे का जन्म हुआ,  जिन्होंने ओक्साका संस्कृति की खोज की। उन्हें मोंटे अलबान में  मकबरा  के उत्खनन के लिए अधिक जाना जाता है। इस खुदाई में सोने और अन्य धातुओं से निर्मित सामग्री मिलीं जिन्हें ओक्साका के संग्रहालय में रखा गया है।  (निधन- 30 मार्च 1970)
  • 1976- जर्मन भौतिक विज्ञानी  वर्नर हाइजेनवर्ग का निधन हुआ, थे। उन्होंने आव्यूह  के द्वारा क्वाण्टम यांत्रिकी को प्रदर्शित करने का तरीका बताया जिसके लिए उन्हें 1932 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। प्रसिद्ध अनिश्चितता सिद्धांत उन्होंने सन् 1927 में प्रतिपादित किया था। (जन्म 5 दिसम्बर 1901)
  • 1981-अमेरिका के वायुयान डिजाइनर डोनॉल्ड (विल्स) डगलस का निधन हुआ, थे। इनकी कम्पनी सेना तथा नागरिक उड्डयन के लिए वायुयान का निर्माण करती थी।  (जन्म 6 अप्रैल 1892)
  •  महत्वपूर्ण दिवस- तटरक्षक दिवस, वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news