इतिहास

इतिहास में आज 6 फरवरी
06-Feb-2020
इतिहास में आज 6 फरवरी

उस वक्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल थे और सिर्फ पांच साल पहले भारत उससे आजाद हुआ था. लेकिन एशिया और अफ्रीका के कई हिस्से तब भी ब्रिटेन के उपनिवेश थे. शाही परिवार में भारी हलचल के बावजूद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दुनिया में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले लोगों में शामिल हैं.

21 अप्रैल 1926 में एलिजाबेथ अलेक्जेंड्रा मेरी का जन्म हुआ. उन्हें परिवार में लिलिबेट के नाम से जाना गया. गद्दी की लाइन में अंकल एडवर्ड, प्रिंस ऑफ वेल्स और उनके पिता जॉर्ज, ड्यूक ऑफ यॉर्क के बाद वह तीसरी थीं. उनके चाचा किंग एडवर्ड VIII ने अमेरिकी महिला वॉलिस सिंपसन से शादी करने के लिए पद त्याग दिया और एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज VI गद्दी पर बैठे.
1936 में पिता के राजा बनने के साथ एलिजाबेथ बकिंघम पैलेस में रहने आईं. दूसरे विश्व युद्ध में 18 साल की उम्र में वह नेशनल सर्विस में शामिल हुईं और सेना में ड्राइवर बन गईं. 1947 में अपने दूर के रिश्तेदार नौसेना कमांडर फिलिप माउंटबेटन से उन्होंने शादी की, जिन्हें ग्रीस और डेनमार्क का प्रिंस घोषित किया गया.

  • 1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
  • 1819 - सर थॉमस स्टैमफर्ड़ रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
  • 1886-जर्मन रसायनज्ञ क्लीमेन्ट विन्कलर ने जरमेनियम तत्व की खोज की। जब वे सिल्वर-सल्फाइड ऐर्गाइरोडाइट पर कार्य कर रहे थे तो उन्हें 93 प्रतिशत सिल्वर तथा अन्य जाने 1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
  • 1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
  • 1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
  • 1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
  • 2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फिऩलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • 2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग। 
  • 1944 -अमेरिकी प्रसूतिशास्त्री डॉ. जॉन रॉक (1890 - 1984) ने मरियम एफ. मेन्किन के साथ मिलकर पहली बार परखनली में मानव-अण्ड का निषेचन किया।
  • 1892-अमेरिकी चिकित्सक विलियम पी. मर्फी का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉर्ज आर. मिनॉट के साथ 1926 में घातक एनीमिया के उपचार में सफलता प्राप्त की। (निधन-9 अक्टूबर 1987
  • 1802 - अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर चाल्र्स व्हीटस्टोन का जन्म हुआ, जिन्होंने व्हीटस्टोन ब्रिज को लोकप्रिय बनाया। यह एक उपकरण होता है जो विद्युत प्रतिरोध को बिल्कुल सही नापता है। यह प्रयोगशालाओं में बहुतायत से इस्तेमाल होता है।  (निधन-19 अक्टूबर 1875)
  • 1991- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  सल्वाडोर ल्यूरिया का निधन हुआ, जिन्हें मैक्सडेलब्रक और अलफ्रेड डे हेर्शे के साथ बैक्टीरियोफेजेस (जीवाणुओं को संक्रमित करने वाले विषाणुओं) पर अनुसंधान करने के लिए 1969 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 अगस्त 1912)
  • 1804-अंग्रेज़ पादरी, राजनैतिक सिद्धान्तवादी तथा भौतिक वैज्ञानिक  जोजफ़ प्रीस्ट्ले का निधन हुआ, जिन्होंने आक्सीजन तत्व की खोज की। पहले उनकी रुचि विद्युत में थी मगर बाद में वे रसायनशास्त्र की ओर उन्मुख हुए। प्रीस्ट्ले सोडा-वाटर बनाने का तरीका खोजने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इन्होंने सल्फर डाइआक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन आक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड और सिलिकन फ्लोराइड आदि गैसों की खोज की। (जन्म-13 मार्च 1733)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news