इतिहास

इतिहास में आज 17 फरवरी
17-Feb-2020
इतिहास में आज 17 फरवरी

17 फरवरी 1979 को चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया था. असल में वियतनाम क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार करने की कोशिश में लाओस में सैन्य उपस्थिति बना चुका था. वियतनाम ने चीन के प्रतिद्वंद्वी सोवियत संघ से अपने रिश्ते मजबूत कर लिए थे. 1978 में वियतनाम ने कंबोडिया पर हमला किया था और उसके बाद कंबोडिया में पोल पॉट की नेतृत्व वाली सरकार गिर गई. पोल पॉट की सरकार को चीन का समर्थन हासिल था. वियतनाम के इस हरकत से चिढ़कर चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला बोल दिया. सीमा पर दोनों देशों के बीच 17 फरवरी 1979 से लेकर 16 मार्च 1979 तक युद्ध चला.
इस युद्ध के बाद दोनों ही देशों ने जीत का दावा किया. युद्ध के खत्म होने के बाद चीनी सेना वियतनाम से वापस चली. वियतनाम ने भी कंबोडिया में स्थित अपने डेढ़ लाख सैनिकों को वापस बुला लिया था. 16 मार्च को चीनी सेना ने वियतनाम से वापसी करते हुए भारी तबाही मचाई. उसने वियतनाम में आधारभूत ढांचों को नष्ट कर दिया. चीन ने दावा किया उसने वियतनामी प्रतिरोध को कुचल दिया तो वियतनाम का दावा था कि चीन की सेना ने सीमा पर ज्यादातर मिलिशिया से लड़ाई लड़ी. इस युद्ध में दोनों देश के एक लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए और हजारों घायल हुए. अगले एक दशक तक दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल रहा.

  • 1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ कि़ले को जीता।
  • 1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के कि़ले पर कब्ज़ा कर लिया।
  • 1818-बैरन कार्ल वॉन ड्रैस सैयुएरब्रन ने ड्रायसीन को पेटेन्ट कराया जो सायकल का प्रारम्भिक प्रारूप थी।
  • 1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
  • 1867 - स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
  • 1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रांति कारी वासुदेव बलवंत का निधन।
  • 1915 - गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
  • 1931 - लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
  • 1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
  • 1990 - चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
  • 1997 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
  • 2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फऱवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
  • 2004 - फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
  • 2005 - बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
  • 2007 - महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
  • 2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी। 
  • 1888-वैज्ञानिक ओटो स्टर्न्स का जन्म हुआ जिन्हें अणुओं के अध्ययन के लिए आण्विक किरणपुंज के विकास, तथा प्रोटॉन का चुम्बकीय आघूर्ण मापने के लिए वर्ष1943 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।   (निधन-17 अगस्त 1969) 
  • 1723- जर्मन खगोलशास्त्री  जोहान टॉबियस मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने चन्द्र-सारणी का निर्माण किया। यह नाविकों और जहाजिय़ों को समुद्र में देशान्तर ज्ञात कराने में मददगार होता है। (निधन-20 फरवरी 1762)
  • 1959- अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी  ऐन्ड्र्यू जैकसन मॉयर का निधन हुआ, जिन्होंने पेनिसिलिन का बड़ी मात्रा में उत्पादन करने का तरीका खोजा। अमेरिका के कृषि विभाग की प्रयोगशाला में काम करते हुए उन्होंने प्रतिजैविक बनाने का नया तरीका खोजा। (जन्म 31 जनवरी 1881)
  • 1874- बेल्जिय़न गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, सांख्यिकीविद् और समाजशास्त्री लैम्बर्ट ऐडॉल्फ जैकस क्वेट्लेट का निधन हुआ, जो सांख्यिकी के इस्तेमाल की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-22 फरवरी 1796)
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news