इतिहास

इतिहास में आज 21 फरवरी
21-Feb-2020
इतिहास में आज 21 फरवरी

हर साल 21 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र मातृभाषा दिवस के रूप में मनाता है. यह दिन दुनिया भर में मौजूद विभिन्न भाषाओं की विविधता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. साथ ही यह दिन उन शहीद छात्रों को समर्पित है जिन्होंने बांग्ला भाषा के इस्तेमाल के अधिकार के लिए तब मुहिम छेड़ी जब बांग्लादेश आजाद नहीं हुआ था, पूर्वी बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा था.
भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद 1948 में पाकिस्तान सरकार ने उर्दू को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया. इस दौरान पूर्वी पाकिस्तान (मौजूदा बांग्लादेश) में इस फैसले का कड़ा विरोध हुआ. 21 फरवरी 1952 को ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए. विरोध रोक पाने में नाकामयाब होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं. इस घटना में चार छात्र मारे गए.
आगे भी तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में इस तरह के प्रदर्शन जारी रहे. 29 फरवरी 1956 को बांग्ला भाषा को पाकिस्तान में आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला.
1952 में भाषा आंदोलन के दौरान मारे गए छात्रों की याद में यूनेस्को ने 1999 में आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया. पहली बार 21 फरवरी 2000 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया गया था.

  • 1707- औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।
  • 1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
  • 1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
  • 1959 - प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
  • 1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
  • 1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
  • 1994 -वर्लपूल कारपोरेशन ने बिना फ्रियॉन आधारित रेफ्रिजरेटर का निर्माण शुरू किया। फ्रियॉन गैस वायुमंडलीय ओज़ोन के लिए हानिकारक होती है।
  • 1996 - हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गए चित्रों की सहायता से ब्लैक होल के अस्तित्व का पता चला। 
  • 2008 -  अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन ने यूगांडा की कंपनी अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट का अधिग्रहण किया। भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।
  • 2010- सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जुड़े तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
  • 1896 - कवि, उपन्यासकार, निबंधकार और कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ। 
  • 1991 - हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का निधन हुआ। 
  • 1998 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ। 
  • 1896-डेनमार्क के जैव रसायनज्ञ कार्ल पीटर हेनरिक डैम का जन्म हुआ, जिन्हें ऐडवर्ड ए. डॉइज़ी के साथ विटामिन के की खोज के लिए 1943 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-अप्रैल 1976)
  • 1866-जर्मन जीवाणु विज्ञानी आगस्ट वॉन वाजऱमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने हैजा, टायफॉइड तथा टेटनस के टीके विकसित किए। (निधन-16 मार्च 1925)
  • 1941-कनाडा के चिकित्सक  सर फ्रेड्रिक ग्रैन्ट बैन्टिंग का निधन हुआ जिन्होंने चाल्र्स एच. बेस्ट की सहायता से अग्न्याशय से इंसुलिन हार्मोन को अलग किया। उन्होंने पता लगाया कि इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह का पहला आसान उपचार है। इसके लिए उन्हें शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 14 नवम्बर 1891)
  • 1926-डच वैज्ञानिक  हेइक केमरलिंग ओनेस का निधन हुआ, जिन्हें कम तापमान भौतिकी पर कार्य करने के लिए तथा तरल हीलियम के उत्पादन के लिए 1913 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अतिचालकता की खोज की। (जन्म-21 सितम्बर 1853)।


 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news