इतिहास

इतिहास में आज 24 फरवरी
24-Feb-2020
इतिहास में आज 24 फरवरी
  • 1822 - दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
  • 1931 -गणित में अभूतपूर्व योगदान के लिए फील्ड मैडेल की स्थापना हुई क्योंकि गणित में नोबेल पुरस्कार नहीं था। यद्यपि जॉन चार्ल्स फील्ड ने इसके बारे में पहले भी सोचा था मगर पहला उल्लेख 24 फरवरी 1931 में एक बैठक में दर्ज किया गया।
  • 1968 -नेचर पत्रिका में पल्सर की खोज की घोषणा की। पहला पल्सर एक स्नातक विद्यार्थी  जोसलिन बेल ने 28 नवम्बर 1967 में खोजा था।
  • 2001 - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
  • 2004 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
  • 2006 - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
  • 2008 -  रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।
  • 2009 - केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की। 
  • 1924 -  प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का जन्म हुआ। 
  • 1939 - हिन्दी फि़ल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी  का जन्म हुआ।
  • 1948 - भारतीय राजनीतिज्ञ जयललिता का जन्म हुआ। 
  • 1998 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन हुआ। 
  • 1840-आयरिश अन्वेषक जॉन फिलिप हॉलैण्ड का जन्म हुआ,  जिन्हें आधुनिक पनडुब्बियों का जनक कहा जाता है। उन्होंने पहली पनडुब्बी का निर्माण किया। अमेरिका जाने के बाद उनकी कम्पनी हॉलैन्ड टॉरपीडो बोट कम्पनी को अमेरिका से एक ठेका मिला और 1898 में हॉलैन्ड नामक पहली पनडुब्बी का निर्माण हुआ।  (निधन- 12 अगस्त 1914)
  • 1804 -हेनरिक फ्रेडरिक ऐमिल लेन्ज़ का जन्म हुआ, जो रूस के भौतिकशास्त्री थे जिन्होंने एक चुम्बकीय क्षेत्र में विचलित तार में बहने वाली धारा की दिशा बताने के लिए लेन्ज़ नियम दिया। (निधन-10 फरवरी 1865)
  • 1810- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री एवं रसायनज्ञ का निधन हुआ, जिन्होंने अपनी ही प्रयोगशाला में अनुसंधान करते हुए हाइड्रोजन को एक अलग गैस के रूप में खोजा, कार्बन-डाईऑक्साइड का अध्ययन किया तथा वायुमंडलीय हवा में उनके घनत्व का पता लगाया। उन्होंने पहली बार बताया कि जल एक यौगिक है। (जन्म 10 अक्टूबर 1731)
  • 1953 अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी डगलस हॉटन कैम्पबेल का निधन हुआ, जो फर्न, मॉस, लिवरवर्ट आदि के जीवनचक्रपर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वनस्पतियों के भौगोलिक वितरण के बारे में भी अध्ययन किया। उन्होंने माना कि गोण्डवाना नाम का एक मौलिक महाद्वीप था जो बाद में छोटे महाद्वीपों में बंट गया। वे वेजनर के महाद्वीपीय सिद्धांत के समर्थक थे। (16 दिसम्बर 1859) 
  • महत्वपूर्ण दिवस- केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आबकारी) दिवस 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news