इतिहास

इतिहास में आज 24 मार्च
24-Mar-2020
इतिहास में आज 24 मार्च
  • 1820 -जर्मनी के दार्शनिक फ्रेडरिक एंगल्स का जन्म हुआ। वे जर्मनी के विख्यात दार्शनिक कार्ल माक्र्स के सहयोगी और मित्र थे। । एंगल्स, राजनैतिक गतिविधियों के कारण अधिकारियों की दृष्टि में आ गए अत: सन 1850 में उन्हें देश छोडक़र ब्रिटेन जाना पड़ा। सन 1848 में कम्युनिस्ट दलों के पहले सम्मेलन में जारी होने वाला कम्युनिस्ट घोषणापत्र एंगल्स और फ्रेडरिक ने मिलकर तैयार किया था। मार्क्स के बाद एंगल्स ने कम्युनिज़्म की विचारधारा को मज़बूत करने में प्रभावी भूमिका निभाई। एंगल्स के विचार के अनुसार विश्व दो मुख्य ध्रुवों सोशियालिज़्म और कैपिटलिज़्म में विभाजित है। एंगल्स का सन 1895 में निधन हो गया।
  • 1882-जर्मनी के विख्यात चिकित्सक और वैज्ञानिक राबर्ट कोख़ ने टीबी के रोग के मूल रोगाणु का पता लगाया। राबर्ट कोख़ दस साल तक टीबी के रोग के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन में व्यस्त रहे और अंतत: इस रोग के कारण का पता लगाने में सफल हो गए। इस रोग के रोगाणु को भी कोख़ बैक्टेरिया कहा जाता है। सन 1905 में राबर्ट कोख़ को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1976-अमेरिका में बड़े स्तर पर स्वाइन फ्लू के टीके की खोज की शुरूआत हुई।
  • 1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3 हजार घायल हो गए।
  • 1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
  • 2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया। 
  • 1884- डट रसायनज्ञ पीटर जोज़ेफस विल्हेमस डिबाई का जन्म हुआ, । द्विधु्रव आघूर्ण, एक्स किरणों एवं प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए उनके अनुसंधान के लिए उन्हें वर्ष 1936 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-2 नवम्बर 1966)
  • 1835 - आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री  जोजफ़ स्टीफन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1879 में विकिरण का नियम दिया। किसी श्यामवर्ण पिंड से प्रति सेकेन्ड निकलने वाली ऊष्मा की मात्रा उसके परमताप के चौथे घात के समानुपाती होती है। इसे स्टीफन का नियम कहते हैं। (निधन- 7 जनवरी 1893)
  • 1956-हॉलैण्ड के भौतिकशास्त्री  का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1926 में हीलियम को ठोस रूप में परिवर्तित किया।  (जन्म 21 जून 1876)
  • 1864-जर्मनी मूल के रूसी रसायनज्ञ तथा जीववैज्ञानिक  कार्ल कारलोविच क्लॉस का निधन हुआ, जिन्होंने 1844 में रूथीनियम की खोज की। क्लॉस को ओस्मियम, पैलेडियम, इरीडियम, रोडियम आदि पर काम करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-23 जनवरी 1796)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व टी. बी. दिवस,  ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news