इतिहास

इतिहास में 5 अगस्त
05-Aug-2020 11:50 AM
 इतिहास में  5 अगस्त
  • 1864-गियोवेनी बतिस्ता डोनैटी (1827-73) ने पहली बार किसी धुमकेतु की पूंछ का स्पेक्ट्रोस्कोपिक पर्यवेक्षण किया।
  • 1969 -मैरीनर-7 मंगल पर गया, जो 27 मार्च 1969 को धरती से छोड़ा गया था।
  •  1996 - अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
  • 1999 - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
  • 2002 - गोंजालो लोजाडा बालोविया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2008 - भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
  • 1969 -भारतीय क्रिकेटर  वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ। 
  • 1975 - भारतीय अभिनेत्री काजोल मुखर्जी का जन्म हुआ। 
  • 1980 - भारतीय अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म हुआ। 
  • 1987 - भारतीय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ। 
  • 1930-  अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील एल्डेन आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ, जो चांद पर क़दम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। वे 20 जुलाई 1969 को अपोलो-11 से चांद पर गए थे।
  • 1904 - अंग्रेज़-अमेरिकी पादप शरीर क्रिया विज्ञानी  केनेथ वी. थिमन का जन्म हुआ,  जो पादप हार्मोन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं, खासकर वे हार्मोन जो पौधों के विकास में काम आते हैं। इन्होंने आक्सिन (एक पादप हार्मोन) की खोज की और उसकी रासायनिक संरचना के बारे में बताया। (निधन-15 जनवरी 1997) 
  • 1991-  जापानी इंजीनियर, रेस कार के चालक तथा उद्योगपति  स्वाइशिरो हॉन्डा का निधन हुआ, जिन्होंने होन्डा मोटर कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने पहले गैरेज में प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत की और बाद में मोटरसाइकिल से लेकर कार तथा ट्रक का निर्माण भी किया। (जन्म-17 नवम्बर 1906)
  •  1957-जर्मन रसायनज्ञ  हेनरिक ओटो वीलैण्ड का निधन हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने के लिए, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-4 जून 1877) ।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news