इतिहास

इतिहास में 7अगस्त
07-Aug-2020 12:53 PM
इतिहास में 7अगस्त

  • 1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
  • 1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • 1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
  • 2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
  • 2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 14.25 प्रतिशत करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कॉर्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
  •  1871-प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।  
  •  1904-भारत के प्रसिद्ध विद्वान  वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ। 
  •  1925-भारतीय वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ। 
  •  1941-रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।  भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
  • 1925- भारतीय कृषि विज्ञानी  एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ। जिन्हें भारत में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। इससे चावल और गेहूं की उन्नतशील किस्मों के द्वारा अन्न की पैदावार बढ़ाने में मदद मिली।
  • 1802 - रूसी रसायनज्ञ  जर्मैन हेनरी हेस का जन्म स्विट्जऱलैण्ड में हुआ,  जिन्होंने ऊष्मा पर अध्ययन किया और ऊष्मा के स्थिर योग का नियम प्रतिपादित किया।  (निधन-30 नवम्बर 1850)
  • 1848- स्वीडन के वैज्ञानिक, आधुनिक रसायन विज्ञान के संस्थापकों में से एक  जॉन्स जैकब बजऱ्ीलियस का निधन हुआ। उन्हें खास कर के परमाणु भार मालूम करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-20 अगस्त 1779)
  • 1898-अमेरिकी भूशास्त्री तथा पुराजन्तु विज्ञानी जेम्स हॉल का निधन हुआ,  जिन्होंने पर्वतों के निर्माण के सिद्धान्त दिए। इन्होंने बताया कि जैसे जैसे रेत अधिक मात्रा में कम गहरे ड्ढों में भरती गई, खाई भरती गई और फिर आसन्न क्षेत्र में वृद्धि करती गई। (बाद में 1960 में प्लेट टेक्टोनिक्स सिद्धांत के आने से ये सिद्धांत अप्रासंगिक हो गए। (जन्म-12 सितम्बर 1811) 

अन्य पोस्ट