इतिहास

इतिहास में 11 अगस्त
11-Aug-2020 1:57 PM
इतिहास में 11 अगस्त

  •  1999 -यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
  •  1903 -अमेरिका में पहली तुरंत बनने वाली कॉफी के लिए शिकॉगो के सैटोरी कैटो के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • 2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
  • 2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन। भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
  •  2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
  •  2007 - ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
  •  2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। आर जे नायक पाश्र्वनाथ रिटेल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुए।
  •  1908 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को फांसी दी गई। 
  •  2000 - अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ। 
  •  1861 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री और हृदयविज्ञानी जेम्स ब्रायन हेरिक का जन्म हुआ, जिन्होंने 7 मार्च 1954 को सिकिल-सेल एनीमिया का सर्वप्रथम पर्यवेक्षण किया तथा उसका वर्णन किया। सन् 1910 में उन्होंने एक अजीब-सा मामला देखा जिसमें रोगी की पीठ, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द था। उसे हल्का बुखार था, उल्टियां हो रही थीं। उसके रक्त की जांच में हेरिक ने देखा कि उसके खून की कोशिकाएं हंसिए के आकार की थीं।
  •  1858-डच वैज्ञानिक तथा पेशे से चिकित्सक क्रिश्चियान ईज्कमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने बेरी-बेरी नामक बीमारी की वजह के बारे में बताया। इन्होंने बताया कि भोजन में तत्व की कमी से बेरी-बेरी होता है। (निधन-5 नवम्बर 1930)
  •   1972 - अमेरिकी सूक्ष्मजीव विज्ञानी  मैक्स थीलर का निधन हुआ,  जिन्होंने पीत-ज्वर का अध्ययन किया और उसके संक्रमण के बारे में पता लगाया। (जन्म 30 जनवरी 1899)
  •  1955  रॉबर्ट विलियम्स वुड का निधन हुआ, जो   अमेरिकी भौतिकविद् थे जिन्होंने हवा में ध्वनि तरंगों के परावर्तन पर काम किया और उच्चआवृत्ति की ध्वनि तरंगों के शरीर क्रिया विज्ञान सम्बन्धी प्रभावों का पता लगाया। (जन्म 2 मई 1868)।
     

अन्य पोस्ट