इतिहास

इतिहास 14 अगस्त
14-Aug-2020 12:59 PM
 इतिहास 14 अगस्त
  • 1825 - डीज़ल की खोज की गयी। ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने अनेक अनुसंधानों व प्रयोगों के पश्चात डीज़ल को खनिज तेल से अलग करने में सफलता प्राप्त की। किंतु उस समय लोगों को तेल के आर्थिक व औद्योगिक महत्व का पता नहीं था।
  •  1894- पहला बेतार सूचना प्रसारण मोर्स कोड की सहायता से ओलिवर लॉज ने आक्सफोर्ड में प्रदर्शित किया।
  • 1947 -भारत से अलग होकर पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश बना । ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध भारत की जनता के आन्दोलन के अतंर्गत 1906 में मुस्लिम लीग पार्टी का गठन हुआ और मुहम्मद अली जेनाह इसके अध्यक्ष बने। मुस्लिम लीग का उद्देश्य एक मुस्लिम सरकार का गठन था। इस पार्टी ने भारतीय मुसलमानों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया और पाकिस्तान बनाने में सफल हो गयी। भारत से अलग होते समय पाकिस्तान के दो भाग थे जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। पूर्वी पाकिस्तान सन 1971 में बंग्लादेश के रूप में अलग देश बन गया।
  • 1994-हबल अंतरिक्ष दूरबीन से यूरेनस की उसके छल्ले सहित फोटो ली गई।
  •  2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इंकार।
  •  2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
  •  2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
  •  2007 - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा का निधन। पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
  •  1956 -भारतीय अभिनेता  जॉनी लीवर का जन्म हुआ। 
  •  2011- प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हुआ। 
  • 1452 - इटली के प्रख्यात चित्रकार और शिल्पकार लियोनार्डो दावेन्ची का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही चित्रकला से बहुत लगाव था। 1506 ईसवी में बारहवें लुई और फिर फ्ऱांसिस प्रथम के दरबारी चित्रकार के रुप में दावेन्ची का चयन हुआ। मीलान नगर के गिरजाघर के उनकी निर्माण कला का सबसे प्रख्यात नमूना जावा जाता है। चित्रकला में मोनालीसा उनकी सबसे प्रख्यात पेंटिग्स है। दावेन्ची का निधन 1519 ईसवी में हुआ।
  •  1933- स्विस अनुसंधानकर्ता और शिक्षक रिचर्ड आर. अर्न्स्ट का जन्म हुआ, जिन्हें उच्च विभेदक नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद स्पेक्ट्रोस्कोपी की कार्यप्रणाली के विकास में योगदान के लिए 1991 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1869 -अमेरिकी खदान इंजीनियर और धातुकर्मी  डैनियल कोवैन जैकलिंग का जन्म हुआ,  जिन्होंने उटाह तांबा कम्पनी की स्थापना की। इन्होंने निचले दर्जे के तांबे के अयस्क का लाभदायक रूप से प्रयोग किया क्योंकि बिजली की बढ़ती मांग के लिए उसी तरह के तांबे की जरूरत भी थी। (निधन-13 मार्च 1956)
  • 1988-इटली के आटोमोबाइल निर्माता, डिज़ाइनर और रेसिंग कार चालक एन्ज़ो फेरारी का निधन हुआ, जिनकी फेरारी कार का प्रभुत्व बीसवीं शताब्दि के मध्य में विश्व कार रेस में रहता था, और वह आज भी मशहूर है। (जन्म-18 फरवरी 1898)
  • 1958-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री  फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी का निधन हुआ, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइरीन जूलियट क्यूरी के पति थे। इन्हें कृत्रिम 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news