इतिहास

इतिहास में 23 अगस्त
23-Aug-2020 12:29 PM
इतिहास में 23 अगस्त
  • 1609 -गैलिलियो ने दूरबीन का प्रदर्शन किया।
  • 1866- प्राग का इतिहासिक समझौता हुआ। इस समझौते पर प्रॉस और ऑस्ट्रिया ने हस्ताक्षर किये। जिसके अंतर्गत जर्मनी संघ जिसकी अध्यक्षता ऑस्ट्रिया के पास थी, भंग कर दिया गया और ऑस्ट्रिया का कुछ भाग जर्मनी के अधिकार में चला गया।
  • 1914 - जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
  • 1996 -लूनर ओर्बिटर-1 ने पहली बार चांद से पृथ्वी का छायाचित्र लिया।
  • 1993 - सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
  • 1997 - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
  • 1999 - इस्रायल और फिलीस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
  • 2002 - संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
  • 2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
  • 2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फि़श को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • 2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल की गईं।
  • 2008- झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1872- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ। 
  • 1923- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म हुआ।
  • 1944- प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म हुआ।
  • 1975- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ। 
  • 1931-अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी  हैमिल्टन ओथैनल स्मिथ का जन्म हुआ, जिन्हें वर्नर अर्बर और डैनियल नैथन्स के साथ एक नए तरह के रिस्ट्रिक्शन एन्ज़ाइम की खोज के लिए जो डीएनए अणु के खास सीक्वेन्स के न्यूक्लियोटाइड को पहचानने में सक्षम है।
  • 1875- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री  विलियम हेनरी ऐकल्स का जन्म हुआ, जो रेडियो संचार के विकास में अग्रणी माने जाते हैं। डायोड शब्द इन्हीं का दिया हुआ है।(निधन-29 अप्रैल 1966)
  • 1997-ब्रिटेन के जैवरसायनज्ञ  सर जॉन कॉडरी केन्ड्रिव का निधन हुआ, जिन्होंने मांसपेशियों के प्रोटीन मायोग्लोबिन (जो अक्सीजन संचित रखता है और जब ज़रूरत होती है, मांसपेशियों को प्रदान करता है।) का पता लगाया और उसकी संरचना के बारे में बताया। (जन्म 24 मार्च 1917)
  • 1888 -अंग्रेज मशहूर विज्ञान लेखक और प्रकृतिविद्  फिलिप हेनरी गूस का निधन हुआ । (जन्म 6 अप्रैल 1810)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news