इतिहास

इतिहास में 31 अगस्त
31-Aug-2020 12:36 PM
इतिहास में 31 अगस्त
  • 1900 -पहली बार ब्रिटेन में कोका कोला बिका।
  • 1971-डेव स्कॉट चांद पर वाहन चलाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 1995 - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
  • 1996 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
  •  1997 - ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चाल्र्स की पूर्व पत्नी राजकुमारी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।
  • 1998 - राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
  • 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
  • 2002 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
  • 2004 - इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
  • 2005 - ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
  • 2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
  •  2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुन: सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।
  • 1919 -  प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ। 
  • 1963 - बंगाली फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म हुआ। 
  • 1821-जर्मन वैज्ञानिक, हर्मन वॉन हेल्महॉल्ट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने शरीर क्रिया विज्ञान, प्रकाशिकी, विद्युतगतिकी, गणित तथा ऊर्जा के संरक्षण के नियम दिए।  (निधन-8 सितम्बर 1894)
  • 1663-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री  गुइलाउम ऐमन्टोन्स का जन्म हुआ,  जिन्होंने वायु थर्मामीटर का आविष्कार किया, तथा 1702 में दाब के आनुपातिक ताप परिवर्तन को मापने में उसका प्रयोग किया। इससे परमशून्य की संकल्पना विकसित हुई। (निधन- 11 अक्टूबर 1705)
  • 1900-अंग्रेज़ कृषिविज्ञानी  सर जॉन बैनेट लैवेस का निधन हुआ, जिन्होंने कृत्रिम उर्वरक उद्योग की स्थापना की और विश्व का पहला कृषि अनुसंधान केन्द्र खोला। (जन्म-28 दिसम्बर 1814) 
  • 2003-अंग्रेज़ रसायनशास्त्री  सर जॉर्ज पोर्टर का निधन हुआ, जिन्हें अंग्रेज़ रोनाल्ड नॉरिश और मैनफ्रेड ईजेन के साथ अति गतिवान अभिक्रियाओं के अध्ययन के लिए 1967 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 दिसम्बर 1920)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news