इतिहास

इतिहास में 23 अक्टूबर
23-Oct-2020 8:34 AM
इतिहास में 23 अक्टूबर
  • 1077- अमेरिकी हार्वर्ड के पुराजीव विज्ञानी एल्सो एस. बारगूर्न ने सबसे पुराने प्रीकैम्ब्रियन गोलाकार एककोशिकीय शैवाल माइक्रोफॉसिल (इयोबैक्टीरियम) प्राप्त किए जो कि 3-4 अरब वर्ष प्राचीन थे।
  • 1814- इंग्लैण्ड में पहली आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी को किया गया।
  • 1942 - अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रोंं ने जर्मन सेना को पराजित किया।
  • 1946 - त्रिग्वेली (नार्वे) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।
  • 1980 - लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
  • 1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।
  • 1998 - पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
  • 2000 - अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।
  • 2003 -  माओवादी हिंसा ने नेपाल के पूर्व मंत्री का  आवास बम से उड़ाया। भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी। विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आखिरी उड़ान भरी।
  • 2006 - सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोडऩे का आदेश दिया।
  • 2007 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नए सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
  • 2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ। 
  • 1921 -  सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का जन्म हुआ। 
  • 1875 - अमेरिकी रसायनज्ञ  जी. एन. लेविस का जन्म हुआ, जिन्होंने लैंगम्यूर के साथ परमाणु सिद्धान्त दिया। उन्होंने वैलेन्सी का सिद्धान्त भी सुझाया।  (निधन-23 मार्च 1946)
  • 1905-  भौतिकविद्  फेलिक्स ब्लॉक का जन्म हुआ, जिन्हें ई.एम. पर्सेल के साथ परमाणु नाभिक का चुम्बकीय क्षेत्र मापने, तथा नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद (हृरूक्र) तकनीक विकसित करने के लिए 1952 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 10 सितम्बर 1983)
  • 1921- स्कॉटलैण्ड के आविष्कारक  जॉन बॉयड डनलप का निधन हुआ, जिन्होंने हवाई टायर का आविष्कार किया। डनलप निरंतर टायर विकसित करते रहे और उन्हें 7 दिसम्बर 1889 को  कार, साइकिल ट्राइसाइकिल आदि के पहियों के टायर में सुधार  के लिए पेटेन्ट (सं.10607) जारी किया गया। (जन्म 5 फरवरी 1840)
  • 1971-  कनाडाई विज्ञानी  स्टुअर्ट क्रिडल का निधन हुआ जिन्होंने अपने अध्ययन से स्तनधारियों और पक्षियों पर काफी लेख लिखे। (जन्म 4 दिसम्बर 1877)।
  •  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news