इतिहास

इतिहास में 30 अक्टूबर
29-Oct-2020 10:48 PM
 इतिहास में 30 अक्टूबर
  • 1611 - गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना। 
  • 1883 - महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन। 
  • 1909 - मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म। 
  • 1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई। 
  • 1925 - पहली बार लंदन में टेलीविजन का ट्रांसमिशन हुआ।
  • 1930 - तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये। 
  • 1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला। 
  • 1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। 
  • 1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए। 
  • 1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली। 
  • 1980 - मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया। 
  • 1990 - लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन। 
  • 1994 - बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत। 
  • 2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 18 धमाके हुए, 81 से अधिक लोगों की मौत गई और 400 से अधिक लोग घायल। 
  • 2013 - तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।
  • 1817- जर्मन रसायनज्ञ  हर्मन फ्रैन्ज़ मॉरिट्ज़ कॉप का जन्म हुआ, जिन्होंने भौतिक विशेषताओं तथा रासायनिक संरचना के बीच सम्बन्ध के अध्ययन पर काम किया। (निधन-20 फरवरी 1892)
  • 1895- जर्मन जीवाणु विज्ञानी  गेर्हार्ड डोमैक का जन्म हुआ,  जिन्हें प्रोन्टोसिल के प्रतिजीवाणु गुणों का पता लगाने के लिए 1939 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-24 अप्रैल 1964)
  • 1975-जर्मन क्वॉन्टम भौतिकशास्त्री  गुस्ताव हर्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1925 में जेम्स फ्रैन्क के साथ फ्रैन्क हर्ट्ज़ प्रयोग के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया जिसके अनुसार किसी परमाणु द्वारा ऊर्जा केवल निश्चित मात्रा तक अवशोषित की जा सकती है। (जन्म 22 जुलाई 1887)
  • 1899- वैज्ञानिक  विलियम हेनरी वेब का निधन हुआ, अमेरिकी नौसेना के लिए सफलतापूर्वक जहाज का निर्माण करने के लिए इन्हें जाना जाता है। सन् 1836 में इन्होंने पोतनिर्माण का कार्य शुरू किया। (जन्म 19 जून 1816) (वार्ता)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news