इतिहास

इतिहास में 2 नवंबर
01-Nov-2020 11:20 PM
इतिहास में 2 नवंबर
  • 1534 - सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।
  • 1833 - समाज सुधारक एवं होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म।
  • 1833 - स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता बसंत कुमार दास का जन्म।
  • 1834 - एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था।
  • 1841 - अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
  • 1852 - फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
  • 1885 - मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार अण्णा साहेब किर्लोस्कर निधन।
  • 1885- खगोलशास्त्री हैर्लो शैप्ले का जन्म हुआ, जिन्हें आधुनिक कोपरनिकस माना जाता है। इन्होंने आकाशगंगा में सूर्य की स्थिति का पता लगाया। (निधन-20 अक्टूबर 1972)
  • 1897 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म।
  • 1914 - रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
  • 1929 - प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म।
  • 1932- अमेरिकी भौतिकशास्त्री मेल्विन श्वार्ट्ज़ का जन्म हुआ,  जिन्होंने लियोन एम. लेडरमैन और जैक स्टीनबर्गर के साथ न्यूट्रीनो (अपपरमाण्विक कण जिनमें इलेक्ट्रिक आवेष और वास्तविक द्रव्यमान नहीं होता) पर शोध किया। जिसके लिए उन्हें 1988 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1936 - बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी।
  • 1940 - साहित्यकार ममता कालिया का जन्म।
  • 1950 - जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
  • 1950 - सान्द्रक दूध पहली बार यू.एस. में बाज़ार में बिका।
  • 1955 - अमेरिकी अन्वेषक कार्लटन श्वेर्ड्ट और एफ. एल. शैफर ने पोलियो विषाणु का क्रिस्टलीकरण किया।
  • 1960 - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म।
  • 1965 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान का जन्म।
  • 1982 - प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म।
  • 1999 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला।
  • 2000 - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
  • 2001 - अफग़़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
  • 2002 - पीडीपी के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
  • 2004 - चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
  • 2005 - कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
  • 2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
  • 2008 -केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
  • 1966- डच भौतिक रसायनज्ञ पीटर जोज़ेफस विल्हेमस डेबाई का निधन हुआ।  द्विधु्रवीय आघूर्ण (डाईपोल मोमेन्ट), एक्स किरणों एवं प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए उनके अनुसंधान के कारण उन्हें 1936 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 मार्च 1884)
  • 1930- अमेरिकी पुराजीव विज्ञानी ओलिवर पेरी हेय का निधन हुआ,  जिन्होंने कशेरुकी प्राणियों के जीवाश्मों को एकत्रित किया तथा अध्ययन किया। उन्होंने 1902 में बिब्लियोग्राफी ऐन्ड कैटालॉग ऑफ फॉसिल वर्टीब्रेटा आफ नॉर्थ अमेरिका नामक पुस्तक प्रकाशित की। (जन्म 22 मई 1846)
  • 1941 -  पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक और राजनेता अरुण शौरी का जन्म हुआ। 
  • 1960 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ। 
  • 1965 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्म हुआ। (वार्ता)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news