इतिहास

इतिहास में - 6 नवंबर
05-Nov-2020 11:23 PM
इतिहास में - 6 नवंबर
  • 1763 :  ब्रिटिश सेना ने मीर कासिम को पराजित कर पटना पर कब्जा किया। 
  • 1813 : मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1844 : स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
  • 1860 : अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
  • 1913 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
  • 1913 : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
  • 1935 : एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी।
  • 1937 : लोकसभा सदस्य यशवंत सिन्हा का जन्म हुआ था।
  • 1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान में जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
  • 1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
  • 1985 : हिंदी फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
  • 1990 : नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
  • 1994 : अफगानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफगान शांति योजना को स्वीकृत किया गया।
  • 1998 : सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर था।
  • 2004 : रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
  • 2008 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
  • 2010 : पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन हुआ।
  • 2013 : सीरिया के दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ लोग मरे, 50 घायल हो गये।
  • 2013 :  इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news