इतिहास

इतिहास में - 11 नवंबर
11-Nov-2020 12:47 PM
इतिहास में - 11 नवंबर
  • 1988 - कीट का सबसे प्राचीन जीवाश्म (39 करोड़ वर्ष प्राचीन) साइंस में प्रकाशित हुआ।
  • 1925 - रॉबर्ट ए. मिलिकन ने कॉस्मिक किरणों की खोज की घोषणा की।
  • 1975- अंगोला पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ। 
  • 1989- बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
  • 1995 - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भत्र्सना।
  • 2000 - ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
  • 2001 - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
  • 2002 - ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2003 - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
  • 2004 - यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।
  • 2007 - अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।
  • 1888 - अबुलकलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री।
  • 1907 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री  जोजफ़ गिल्बर्ट हैमिल्टन का जन्म हुआ, जो रेडियोधर्मी आइसोटोप के चिकित्सकीय तथा स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव के बारे में बुनियादी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-18 फरवरी 1957)
  • 1729- नाविक तथा वैज्ञानिक  लुइ डी बॉगेनविले का जन्म हुआ, जो जीन ले दार्शनिक रॉन्ड डैलैम्बर्ट के दोस्त थे। इन्होंने प्रशान्त महासागर का पता लगाया, सन् 1767-69 के दरम्यान इन्होंने अपने प्रकृतिवद् तथा खगोलशास्त्रियों के साथ दुनिया की समुद्री यात्रा की और कई वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र किये। इनके सम्मान में रंगीन पुष्प वाले बेल-पौधे का नाम बॉगेनविलिया रखा गया। (निधन- 31 अगस्त 1811)
  • 1927-डैनमार्क के वनस्पतिविज्ञानी और आनुवांशिकविद् विल्हेम लड्विग जोहानसन का निधन हुआ, जिन्होंने पेड़-पौधों के उत्परिवर्तन पर काम किया और डच वैज्ञानिक ह्यूगो डी व्राइस के सिद्धान्त (कि आनुवांशिकता में परिवर्तन उनकी जर्म कोशिकाओं की आनुवांशिक इकाइयों में होने वाले परिवर्तनों के कारण होती है।) का पुरजोर समर्थन दिया।(जन्म 3 फरवरी 1857)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news