इतिहास

इतिहास में - 14 नवंबर
13-Nov-2020 10:24 PM
इतिहास में - 14 नवंबर
  • 1681 -  ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
  • 1889 - भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म। उनके जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।
  • 1922 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्ंिटग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की।
  • 1935 -आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म।
  • 1948 - प्रिंस चाल्र्स का जन्म, वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
  • 1969 - अपोलो-12 का प्रक्षेपण किया गया जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।
  • 1973 -महारानी एलिजाबेथ की इकलौती पुत्री राजकुमारी ऐनी ने सेना में लेफ्टीनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था।
  • 1991 - अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।
  • 2002 -चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 
  • 2006 - भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी।
  • 2008 - मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा।
  • 2008 - पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत कुमार पांजा का निधन।
  •  2009 - मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर जाने से छह यात्रियों की मौत।
  •  2016 - न्यूजीलैंड के कईकोरा शहर में 7.8 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की मौत।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news