इतिहास
आज में 21 नवंबर
20-Nov-2020 10:21 PM
- 1871 : मोजेस गेल द्वारा सिगार लाइटर को पेटेण्ट कराया गया।
- 1872 : प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।
- 1877 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
- 1906 : चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
- 1916 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म।
- 1931 : हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म।
- 1941 : गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।
- 1947 : आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी की गयी।
- 1962 : भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
- 1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
- 1963 : भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
- 1970 : प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार सी वी रमन का निधन हुआ।
- 1986 : मध्य अफ्ररीकी गणराज्य ने संविधान अपनाया।
- 1999 : चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
- 2001 : संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
- 2002 : मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफरउल्ला $खान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
- 2002 : बुल्गारिया, इस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
- 2005 : श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 2006 : भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
- 2007 : पैप्सिको की चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
- 2008 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग और राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।