इतिहास

इतिहास में 19 दिसंबर
18-Dec-2020 10:34 PM
 इतिहास में 19 दिसंबर
  • 1910 - रेयॉन रेशा पहली बार व्यावसायिक रूप से अमेरिका में अमेरिकन विस्कोस कम्पनी द्वारा उत्पादित किया गया।
  • 1958 - बाह्य अंतरिक्ष से पहली बार रेडियो प्रसारण हुआ। यह प्रसारण पहले प्रायोगिक उपग्रह प्रोजेक्ट स्कोर से किया गया था।
  • 1984 - ब्रिटेन और चीन के बीच इस बात को लेकर समझौता हुआ कि ब्रितानी उपनिवेश हांगकांग 1997 में चीन को सौंप दिया जाएगा।
  • 2003 - लीबिया की रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा। कर्नल गद्दाफ़ी की घोषणा के बाद लीबिया से पश्चिमी देशों के संबंध बेहतर हुए थे।
  • 1961 - गोवा स्वतंत्र हुआ।
  • 1998 - अमत्र्यसेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
  • 1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
  • 2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
  • 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोडऩे का स्वागत किया।
  • 2005 - अफग़़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
  • 2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
  • 2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के खिताब से नवाजा।
  • 2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की। 
  • 1934 - भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ।  
  • 1919 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म हुआ। 
  • 1927 - राम प्रसाद बिस्मिल का निधन हुआ जो  स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थेक्त
  • 1927 - स्वतंत्रता सेनानी अशफाक़ उल्ला ख़ां का निधन हुआ। 
  • 1809 - बेल्जिय़म के परजीवी विज्ञानी पियरे जोजफ़ वॉन बेनेडेन का जन्म हुआ, जिन्होंने टेप वॉर्म (केस्टोडा) के जीवन-चक्र का पता लगाया। शुरुआत में उन्होंने अपना अध्ययन अकशेरुकी प्राणियों तथा कशेरुकी प्राणियों पर शुरू किया।  (निधन-8 जनवरी 1894)
  • 1852 - अमेरिकी वैज्ञानिक अल्बर्ट अब्राहम माइकेलसन का जन्म हुआ, जिन्होंने बिल्कुल ठीक तरीके से प्रकाश की गति मापी जिसके लिए उन्हें 1907 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-9 मई 1931)
  • 2004 - अंग्रेज़ अमेरिकी रसायनज्ञ  हर्बर्ट चाल्र्स ब्राउन का निधन हुआ, जिन्होंने ओर्गैनोबोरेन्स (बोरॉन, कार्बन और हाइड्रोजन के यौगिक) का विकास किया। इसने संश्लेषित कार्बनिक रसायन विज्ञान में कई नई तकनीक प्रदान की। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 1979 में जॉर्ज विटिग के साथ रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 22 मई 1912)
  • 1953 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री  रॉबर्ट ऐन्ड्रिव्ज़ मिलिकन का निधन हुआ,  जिन्हें विद्युत के प्रारम्भिक इलेक्ट्रिक आवेश तथा विद्युतअपघटन पर काम करने के लिए 1923 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें उनके मशहूर ऑयल ड्रॉप एक्सपेरिमेन्ट के लिए जाना जाता है। (जन्म 22 मार्च 1868)
  • महत्वपूर्ण दिवस-गोवा मुक्ति दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news