इतिहास

इतिहास में 26 दिसंबर
26-Dec-2020 12:02 PM
इतिहास में 26 दिसंबर
  • 1898 -पोलिश-फ्रांसीसी विज्ञानी, मैरी स्क्लोडोव्स्का क्यूरी ने पिचब्लेन्ड अयस्क पर काम करते हुए रेडियोधर्मी तत्व रेडियम की खोज की।
  • 1975-पहले यात्री सुपरसोनिक जेट ट्युपोलेव-144 ने मास्को से अल्मा-अटा (कज़ाकिस्तान) के लिए पहली बार उड़ान भरी।
  • 1990-  ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खुमैनी ने बयान दिया कि पैग़म्बर हजऱत मोहम्मद की निंदा के लिए लेखक सलमान रूशदी पर मौत का फ़तवा जारी रहेगा।
  • 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।
  • 2004- हिंद महासागर में आए भयंकर भूकंप और उसके प्रभाव से शुरू हुई सुनामी में दक्षिणी एशिया में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। तेरह देशों को मिलाकर कुल मरने वालों की तादाद दो लाख थी।
  • 2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
  • 2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किए।
  • 1899 - स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1530- मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ। 
  • 1976 - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ। 
  • 1893 -चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।
  • 1896 -जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। वे 1834 ईसवी में पैदा हुए थे। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है। उनकी इस पुस्तक का नाम है जर्मनी 19वीं शताब्दी में।
  • 1838 -जर्मन रसायन विज्ञानी क्लीमेन्स एलेक्ज़ेण्डर विन्कलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1886 में जर्मेनियम तत्व की खोज की।(निधन-8 अक्टूबर 1904) 
  • 1825- जर्मन चिकित्सक फेलिक्स होप्पे-सेयलर का जन्म हुआ  जो जैव रसायन विज्ञान के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने नई तकनीक अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी के द्वारा रक्त और मूत्र के रसायन का अध्ययन किया। (निधन-10 अगस्त 1895)
  • 1985-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी  ड्यान फॉज़ी का निधन हुआ, जिन्होंने रवान्डा, मध्य अफ्रीका के पहाड़ी तथा जंगली गोरिल्लों पर बरसों तक निरंतर अध्ययन किया। उन्होंने रवान्डा में कैरिसोके अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया तथा 1967-1980 तक उसके निदेशक रहे। उन्होंने 1983 में गोरिल्ला इन द मिस्ट नामक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने लोगों को गोरिल्लों के खत्म होते आवास तथा शिकारियों के खतरे की चिंताओं से अवगत कराया।  (जन्म 16 जनवरी 1932)
  • 1931-अमेरिकी लाइब्रेरियन  मेल्विल डिवी का निधन हुआ, जिन्होंने अमेरिका में पुस्तकालय विज्ञान, खास करके, वर्गीकरण प्रक्रिया को विकसित किया। (जन्म 10 दिसम्बर 1851)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news