इतिहास

इतिहास में 23 जनवरी
22-Jan-2021 10:14 PM
इतिहास में 23 जनवरी
  • 1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
  • 1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना जर्मन यूनियन का प्रस्ताव किया।
  • 1930 -क्लाइड टॉम्बॉफ ने प्लूटो का फोटो खींचा।
  • 1964-डॉ. जेम्स हार्डी ने मिसिसिपी विश्वविद्यालय में एक चिम्पैन्ज़ी के हृदय को बॉयड रश नामक मानव के सीने में प्रत्यारोपित किया। मगर अत्यधिक छोटा होने के कारण हृदय पूरी तरह से रक्त संचरण नहीं कर सका और नब्बे मिनट बाद रश की मृत्यु हो गई।
  • 1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
  • 1966 - इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
  • 1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
  • 2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनाई गई सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
  • 2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
  • 2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
  • 2008-   खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।  ईरान के खिलाफ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी। 
  • 2009- फि़ल्मी और टेलीविजऩ कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया। 
  • 1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
  • 1926 - भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे, का जन्म हुआ। 
  • 1907- जापानी भौतिकशास्त्री हिडेकी युकावा का जन्म हुआ, जिन्होंने नाभिकीय बलों पर अपने सैद्धान्तिक कार्यों के आधार पर मेसॉन के अस्तित्व का अनुमान लगाया। इसके लिए उन्हें 1949 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। मेसॉन कण इलेक्ट्रॉन से भारी, लेकिन प्रोटॉन से हल्के होते हैं। युकावा जापान के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे। (निधन- 8 सितम्बर 1981)
  • 1872- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री पॉल लैंगेविन का जन्म हुआ,जो पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने पराचुम्बकत्व तथा प्रतिचुम्बकत्व के प्रभावों को प्रतिपादित किया।  (निधन-19 दिसम्बर 1946)
  • 1810- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहॉन विल्हेम रिटर का निधन हुआ,  जिन्होंने स्पेक्ट्रम में पराबैंगनी किरणों के क्षेत्र को खोजा। (जन्म-16 दिसम्बर 1776)
  • महत्वपूर्ण दिवस-  कुष्ठ निवारण अभियान दिवस। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news