इतिहास

इतिहास में 24 जनवरी
23-Jan-2021 10:07 PM
इतिहास में 24 जनवरी
  • 1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
  • 1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • 1859-तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला। यह कुऑ अमरीका के पेन्सिलवानिया राज्य में खोदा गया। 230 मीटर गहराई तक ख़ुदाई के बाद इस कुएं से तेल निकला। इस कुएं की खुदाई के लिए प्रयोग किये गये उपकरण अमरीका के एक संग्रहालय में रखे हुए हैं।
  • 1925 -सूर्य ग्रहण का पहला चलचित्र अमेरिकी नौसेना द्वारा लिया गया।
  • 1950 -  जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।  डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।  असली माइक्रोवेव ओवन का पेटेन्ट उसके आविष्कारक पर्सी ली बैरोन स्पेन्सर को मैथड आफ ट्रीटिंग फूडस्टफ के शीर्षक से जारी किया गया।
  • 1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
  • 1952 - मुम्बई में पहला अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव आयोजित किया गया।
  • 1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।
  • 1966 - एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें भारतीय वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
  • 1993 - सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
  • 1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
  • 2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।
  • 2002 - भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित। 
  • 2003 - भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि। 
  • 2007 - रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
  • 2011 -  भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी का निधन हुआ। 
  • 1828- जर्मनी के प्रकृतिविद तथा वनस्पति वैज्ञानिक फर्डिनैन्ड (जूलियस) कॉह्न  का जन्म हुआ,  जो जीवाणु-विज्ञान (बैक्टीरियोलॉजी) के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। इन्हें जीवाणु, फफूंद, पादपरोग-विज्ञान, पर इनके अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। (निधन- 25 जून 1898)
  • 1902- अर्थशास्त्री और गणितज्ञ  आस्कर मॉर्गेन्सटर्न का जन्म हुआ,  जिन्होंने गेम सिद्धांत बनाया, जो जीत-हार के आधार पर मानव या जानवरों के व्यवहार का विश्लेषण करता है। जॉन वॉन न्यूमैन के साथ उन्होंने थ्योरी आफ गेम्स एण्ड इकोनॉमिक बिहेवियर नामक पुस्तक लिखी। (निधन- 26 जुलाई 1977)
  • 1868--इंग्लैण्ड के रसायनज्ञ तथा डॉक्टर जॉन डेवी का निधन हुआ,  जिन्होंने फॉस्जीन गैस का नामकरण किया तथा उसकी विशेषताओं के बारे में बताया। वे सर हम्फ्री डेवी के छोटे भाई थे। (जन्म-24 मई 1790)
  • 1848 -अमेरिका के दंतचिकित्सक होरेस वेल्स का निधन हुआ, जो शल्य चिकित्सकीय विसंज्ञन (एनेस्थेसिया) का प्रयोग करने वाले प्राथमिक लोगों में से एक थे।(जन्म-21 जनवरी 1815)
  • महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय बालिका दिवस।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news