इतिहास

इतिहास में 25 जनवरी
24-Jan-2021 10:12 PM
इतिहास में 25 जनवरी
  • 1565 - तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
  • 1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई।
  • 1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1831 - पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1839 - चिली में भूकम्प से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
  • 1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
  • 1974 -डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड ने पहली बार पुराने हृदय को निकाले बगैर मानव हृदय का प्रत्यारोपण किया।
  • 1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बांगलादेश के राष्ट्रपति बने।
  • 1980 - मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • 1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
  • 1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह तुर्कसैट प्रथम अटलांटिक महासागर में गिरा।
  • 2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
  • 2006-विश्व के क्षुद्रतम कशेरुकी प्राणी पीडोसाइप्रिस प्रोजेनेटिका मछली के बारे में लंदन की रॉयल सोसायटी की कार्यवाही रिपोर्ट में छपा। यह अत्यन्त छोटी, पारदर्शी मछली सुमात्रा (इन्डोनेशिया) के अम्लीय पीट दलदलों में पाई गई थी।
  • 1824 -  बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1930 - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी  का जन्म हुआ। 
  • 1954 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक मानवेंद्र नाथ राय का निधन।
  • 2001 - भाजपा की वरिष्ठ नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया का निधन। 
  • 1627 -  ऐंग्लो-आयरिश रसायनज्ञ और प्राकृतिक दर्शनशास्त्री रॉबर्ट बॉयल का जन्म हुआ जो गैस के गुणों पर अपने कार्य तथा गैस के नियम के लिए प्रसिद्ध हैं। वे लन्दन की रॉयल सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में थे।  (निधन-30 दिसम्बर 1691)
  • 1875 - स्वीडिश-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर  अर्नेस्ट फ्रेड्रिक वर्नर एलेक्ज़ेन्डर्सन का जन्म हुआ,   जिन्होंने एक उच्च आवृत्ति प्रत्यावर्तित्र (आल्टरनेटर) का निर्माण किया। प्रत्यावर्तित्र एक ऐसा यंत्र होता है जो दिष्ट धारा को प्रत्यावर्ती धारा में बदल देता है। उनका प्रत्यावर्तित्र निरंतर रेडियो तरंगें उत्पन्न करने में सक्षम था। इससे रेडियो संचार में क्रांतिकारी बदलाव हुए।  (निधन- मई 1975)
  • 1960-अमेरिकी भूकंप विज्ञानी  बेनो ग्यूटेनबर्ग का निधन हुआ जो भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण तथा पृथ्वी के आन्तरिक भाग की भौतिक विशेषताओं की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। चाल्र्स रिक्टर के साथ उन्होंने भूकम्प की तीव्रता मापने का तरीका इजाद किया। (जन्म-4 जून 1889) 
  • 1957 -जापानी जीवाणु-विशेषज्ञ  कियोशी शीगा का निधन हुआ,  जिन्होंने 1897 में अतिसार के जीवाणु, यानी बैसिलस शीगेला की खोज की। यह नाम उनके नाम पर रखा गया। इस जीवाणु-समूह से शीगेलोसिस नामक संक्रमक बीमारी होती है। दस्त, बुखार, पेट में मरोड़ इस बीमारी के लक्षण होते हैं। (जन्म 7 फरवरी 1871)
  • महत्वपूर्ण दिवस-अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस, राष्ट्रीय मताधिकार दिवस।     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news