इतिहास

इतिहास में 2 फरवरी
01-Feb-2021 9:01 PM
इतिहास में 2 फरवरी
  • 1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
  • 1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में फऱ ट्रेडिंग कॉलोनी की स्थापना की।
  • 1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
  • 1920 -फ्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
  • 1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास यूलिसिस पहली बार प्रकाशित किया गया।
  • 1990 - अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
  • 1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
  • 2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
  • 2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।
  • 2008- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ। 
  • 1889 - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता  राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ। 
  • 1960 -  हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ। 
  • 1978 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ। 
  • 1947 -एड्विन एच. लैन्ड ने आप्टिकल सोसाइटी आफ अमेरिका के एक सम्मेलन में झटपट फोटोग्राफी के अपने आविष्कार को प्रदर्शित किया।
  • 1962 -चार सौ बरसों के अंतराल के बाद पहली बार सौरमंडल के नौ में से आठ ग्रह एक पंक्ति में आए।
  • 1841-   स्विस भौतिकशास्त्री और लिम्नोलॉजी (झीलों का अध्ययन) के संस्थापक फ्रास्वां-अल्फॉन्स फॉरेल का जन्म हुआ, जिन्हें घनत्व धाराओं की खोज का श्रेय जाता है। ये ऊंची पहाड़ी की झीलों में हिमानियों से व्युतपन्न ठंडे तापमान वाली धाराओं के प्रवेष के कारण बनती हैं। (निधन- 7 अगस्त 1912)
  • 1802- फ्रांसीसी कृषि-रसायनज्ञ  ज्यां बैप्टिस्ट बॉसिनगॉल्ट का जन्म हुआ,  जिन्होंने जैविक नाइट्रोजन चक्र का पता लगाया। पहले वे एक खान अभियंता (माइन इंजीनियर) थे। उन्होंने खनिज शास्त्र, ज्वालामुखीय गैसों, भूकम्प आदि विभिन्न विषयों पर लिखा। (निधन- 12 मई 1887)
  • 1980-  अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  विलियम एच. स्टेन का निधन हुआ, जो स्टैनफोर्ड मूर तथा क्रिश्चियन बी. एन्फिन्सैन के साथ अग्नाशय (पैंक्रियाज़) के एन्ज़ाइम पर अनुसंधान कार्य के लिए 1972 में रसायनशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के सहविजेता थे। (जन्म-25 जून 1911)
  • 1998-  अमेरिकी मनोवैज्ञानिक  रेमण्ड बर्नार्ड कैटेल का निधन हुआ, जिन्होंने संज्ञानात्मक क्षमताओं, व्यक्तित्व तथा प्रेरणाओं के व्यक्तिगत अंतर पर अनुसंधान किया। उन्होंने मनोविज्ञान के अध्ययन को और उद्देश्यात्मक तथा परिमाणात्मक बनाने के लिए मनोविज्ञान के अध्ययन में गणितीय तकनीक अपनायी। (जन्म-20 मार्च 1905) 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news