इतिहास

इतिहास में 11 फरवरी
10-Feb-2021 10:21 PM
इतिहास में 11 फरवरी
  • 1794 -यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
  • 1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नाम से की गई।
  • 1889 - जापान में संविधान लागू हुआ।
  • 1922- एक कुत्ते में इंसुलिन के द्वारा मधुमेह का इलाज किया गया। कनाडा के चिकित्सक फ्रेड्रिक बैन्टिंग तथा उनके सहायक चाल्र्स बेस्ट द्वारा इस विषय पर उनके पहले शोध-पत्र में इसकी घोषणा की गई।
  • 1929 - लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
  • 1933 - गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
  • 1942 - प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।
  • 1963 - अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
  • 1970 -ओसुमी-5 नाम के उपग्रह को प्रक्षेपित करने के बाद जापान चौथा देश बन गया जिसका उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित हुआ। पहले चार ओसुमी असफल हो गए थे।
  • 1964 - ताइवान ने फ्रांस के साथ अपने राजनैतिक संबंध समाप्त किये। 
  • 1974 - मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1975 - ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
  • 1990 -दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किए गए।
  • 1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खऱीदने की घोषणा, अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल के अध्यक्ष नियुक्त।
  • 1977 - भारत के पांचवे राष्ट्रपति फख़़रुद्दीन अली अहमद का निधन हुआ। 
  • 1993 -  प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन हुआ। 
  • 1898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियो ज़ीलार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने एनरिको फर्मी के साथ मिलकर 2 दिसम्बर 1945 में पहला नाभिक सयंत्र निर्मित किया जिसमें निरन्तर श्रृंखला अभिक्रिया होती थी।(निधन-30 मई 1964)
  • 1847 -अमेरिकी आविष्कारक  थॉमस अल्वा ऐडिसन का जन्म हुआ,  जिनके नाम कुल 1093 पेटेन्ट हासिल करने का विश्व कीर्तिमान है। उन्होंने पहली अनुसंधान प्रयोगशाला विकसित की और 1879 में बिजली के बल्ब का आविष्कार किया। सन् 1880 में उन्होंने चलचित्र का निर्माण किया। (निधन- 30 अक्टूबर 1931)
  • 1839-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और रसायनज्ञ  जे. विलार्ड गिब्स का जन्म हुआ,  जिन्हें सदिश विश्लेषण के लिए तथा भौतिकीय रसायन विज्ञान में दिए उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। (निधन-28 अप्रैल 1903)
  • 1973- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहानेस हैन्स डेनिएल जेन्सन का निधन हुआ,  जिन्होंने प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की नाभिकीय संरचना का कक्षा सिद्धांत प्रस्तुत किया। जेन्सन को उनके नाभिक के नमूने के लिए 1963 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 25 जून 1907)।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news