इतिहास

इतिहास में 13 फरवरी
12-Feb-2021 11:17 PM
इतिहास में 13 फरवरी
  • 1258-अब्बासी शासकों की राजधानी बग़दाद पर मंगोल आक्रमणकारी हलाकू ख़ान का अधिकार हो गया।
  • 1689- ब्रिटेन के राजा विलियम त्रितीय और रानी मेरी द्वितीय की ताजपोशी के समारोह में बिल आफ़ राइट्स नामक घोषणापत्र पढ़ा गया और इस देश की शासन व्यवस्था सशर्त राजशाही में परिवर्तित हो गई।
  • 1688 - स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
  • 1689 - विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
  • 1788 - भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
  • 1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
  • 1920 - अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
  • 1931 - नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
  • 1946-दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर; ई.एन.आई.ए.सी. (इलेक्ट्रॉनिक न्यूमैरिकल, इंटीग्रेटेड ऐन्ड कैल्कुलेटर, एनिऐक) का प्रदर्शन पेनसिलवेनिया के मूरे स्कूल में किया गया।
  • 1960-फ्रांस ने अपने पहले प्लूटोनियम बम का परीक्षण किया।
  • 2001 - अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह इरोस पर पहला मानव रहित यान उतरा।
  • 2003 - यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।
  • 1879 - भारत कोकिला सरोजिनी नायडू  का जन्म हुआ।
  • 1974 - भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक  उस्ताद अमीर ख़ां का निधन हुआ।  
  • 1910  ऐंग्लो-अमेरिकी अभियंता तथा शिक्षक विलियम बी. शोकले का जन्म हुआ, जिन्हें ट्रान्जि़स्टर के आविष्कार के लिए जॉन बार्डीन और वाल्टर एच. ब्रैटेन के साथ वर्ष 1956 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 1989) 
  • 1728 -  स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक इंग्लैन्ड में चिकित्सकीय शरीर-रचना विज्ञान के संस्थापक  जॉन हन्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवविज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, शरीर-रचना विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी अनुसंधान किया। (निधन-16 अक्टूबर 1793)
  • 1909-  डेनमार्क के रसायनज्ञ  जूलियस थॉमसन का निधन हुआ,  साढ़ें तीन हजार रासायनिक अभिक्रियाओं में अवशोषित तथा उन्मुक्त होने वाली ऊष्मा की मात्रा को सारणीबद्ध किया। (जन्म-16 फरवरी 1826)
  • 1914-  वैज्ञानिक अल्फॉन्स बर्टिलन का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1880 में बर्टिलन ने अपराधियों की पहचान करने की ऐन्थ्रोपोमेट्री नामक एक प्रणाली विकसित की जिसे बर्टिलन प्रणाली भी कहा जाता है। उन दिनों फ्रांस तथा दूसरे कई देशों में यह काफी प्रचलित हुई। प्रणाली भौतिक लक्षणों को रिकार्ड करती थी जिन्हें सिर की लम्बाई के अनुसार वर्गीकृत कर लिया जाता था।(जन्म-23 अप्रैल 1853)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news