इतिहास

इतिहास में 14 फरवरी
13-Feb-2021 10:09 PM
इतिहास में 14 फरवरी
  • 1556 - पंजाब के गुरदासपुर जि़ले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।
  • 1628 - शाहजहां आगरा की गद्दी पर बैठा।
  • 1663 - कनाडा फ्रांस का एक प्रांत बना।
  • 1881 - भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।
  • 1893 - हवाई, अमेरिका का हिस्सा बना।
  • 1961 -एक सौ तीनवें तत्व लॉरेन्शियम का आविष्कार बर्कले, कैलिफोर्निया में हुआ।
  • 2003- दुनिया में क्लोन तकनीक से पैदा पहली भेंड़ डॉली की फेफड़े की बीमारी से मृत्यु हो गई। उसका जन्म एडिनबरा (स्कॉटलैण्ड) के रोज़लिन संस्थान में  जुलाई 1996 में हुआ था।
  • 1979-काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।
  • 1990 - बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।
  • 1993 - कपिल देव ने 400 विकेट और 5 हजार रनों का रिकार्ड बनाया।
  • 2005 - प्रसिद्ध साहित्यकार डॉक्टर विद्यानिवास मिश्र की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु।
  • 1483 - मुग़ल सम्राट बाबर का जन्म हुआ। (मृत्यु- 1530)
  • 1933 - भारतीय फि़ल्म अभिनेत्री मधुबाला का जन्म हुआ।  (मृत्यु- 1969)
  • 1952 -भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म हुआ। 
  • 1819-अमेरिकी आविष्कारक क्रिस्टोफर लैथम शोल्स का जन्म हुआ, जिन्होंने टाइपराइटर की खोज की। वे एक अखबार के संपादक थे। जब उन्होंने पन्नों की संख्या लिखने वाली मशीन बनाई तब उनके मित्र ने उसे छापने की मशीन में विकसित करने की सलाह दी। शोल्स ने टाइपराइटर को 1860 में पेटेन्ट कराया, फिर 1873 में उसके अधिकार रेमिंगटन को बेच दिए। (निधन-17 फरवरी 1890)
  • 1911- डच-अमेरिकी चिकित्सक तथा बायोमेडिकल इंजीनियर  विलेम जे. कोल्फ का जन्म हुआ, जो कृत्रिम अंग निर्माण के अग्रणी थे। वर्ष 1943 में इन्होंने कृत्रिम वृक्क मशीन का निर्माण किया। फिर अमेरिका जाने के बाद 1957 में इन्होंने कृत्रिम हृदय को एक कुत्ते में प्रत्यारोपित कर दिया। यह वायवीय पम्प था जिससे कुत्ता 90 मिनट तक जीवित रहा। 2 दिसम्बर 1982 में इनकी देखरेख में पहला पूर्ण कृत्रिम हृदय मानव शरीर में प्रत्यारोपित किया गया।
  • 1779-अंग्रेज़ जहाज़ी जेम्स कुक का निधन हुआ,  जो वैज्ञानिक नाविकों में पहले थे। कैप्टन कुक ने कई वर्षों तक लेब्राडोर तथा न्यूफाउन्डलैण्ड के तटों पर सर्वेक्षण किया। सन् 1768 में अपने पहले अभियान में पेड़-पौधों और जीवों का अध्ययन करने के लिए वे अपने साथ एक वनस्पति वैज्ञानिक जोजफ़ बैन्क्स को ले गए। इनकी भौगोलिक खोजों ने इन्हें मैगेलन के बाद सबसे मशहूर नाविक बना दिया।  (जन्म 28 अक्टूबर 1728) 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news