इतिहास

इतिहास में 19 फरवरी
18-Feb-2021 10:43 PM
 इतिहास में 19 फरवरी
  • 1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
  • 1618 - वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1831-कोयले के दहन से चलने वाले पहले लोकोमोटिव का परीक्षण पेन्सिल्वेनिया में किया गया। 
  • 1855 -पहला मौसम-मानचित्र फ्रेन्च एकेडमी आफ साइन्स में एम. एल. वेरियर ने प्रस्तुत किया।
  • 1891 - अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।
  • 1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।
  • 1993 - हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।
  • 2000 - तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
  • 2003 - इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।
  • 2004 - कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
  • 2008- फि़देल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा। 
  • 2009- केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।
  • 1630-  महानतम मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ। 
  • 1915 - स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ। 
  • 1956 -भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त  नरेन्द्र देव  का निधन हुआ। 
  • 1978 - बांग्ला और हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन हुआ। 
  • 1473-पोलैण्ड के खगोलशास्त्री निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि हमारा सूर्य केन्द्र में स्थित है तथा बाकी ग्रह उसके इर्द गिर्द चक्कर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है जो सूर्य का चक्कर लगाने के साथ-साथ अपनी धुरी पर भी घूमती है। (निधन- 24 मई 1543)
  • 1859- स्वीडन के रसायनज्ञ स्वान्ते आगस्ट आरेनियस का जन्म हुआ। उन्हें वर्ष 1903 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उनके विद्युत वियोजन के सिद्धान्त ने रसायन विज्ञान को एक नई दिशा दी। (निधन- 2 अक्टूबर 1927)
  • 2003-अमेरिकी चिकित्सक जेम्स हार्डी का निधन हुआ, जिन्होंने 1963 में पहले मानव फेफड़ों के प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टरों के दल का नेतृत्व किया। फिर 1964 में जानवर से मानव में फेफड़े का प्रत्यारोपण किया।  (जन्म 14 मई 1918)
  • 1897- जर्मन गणितज्ञ कार्ल थियोडर वियरस्ट्रॉस का निधन हुआ,  जो आधुनिक विश्लेषण के जनक माने जाते हैं। वे गणित के महान शिक्षकों में शुमार किए जाते हैं।(जन्म 31 अक्टूबर 1815)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news