इतिहास

इतिहास में 28 फरवरी
27-Feb-2021 10:27 PM
इतिहास में 28 फरवरी
  • 1901-   खाड़ी में युद्ध विराम लागू।
  • 1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1994 - अफ्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
  • 1996 - क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
  • 1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2003 - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।
  • 2006 - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुंचा।
  • 2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाला टी.पी. राजेश्वर ने 'वैट' विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।   नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ। 
  • 1936 -भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पत्नी  कमला नेहरू का निधन हुआ। 
  • 1963 -स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का निधन हुआ। 
  • 1901-  अमेरिकी रसायनज्ञ लाइनस पॉलिंग का जन्म हुआ,  जिन्होंने आण्विक संरचना पता करने के लिए क्वॉन्टम मैकेनिक्स का प्रयोग किया। इन्हें 1954 में रसायन का नोबेल पुरस्कार तथा 1962 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन- 19 अगस्त 1994)
  • 1911-आयरलैण्ड के सर्जन तथा चिकित्सा वैज्ञानिक  डेनिस पार्सन्स बर्किट का जन्म हुआ, जिन्होंने बर्किट्स लिम्फोमा का पता लगाया। युगाण्डा में उन्होंने देखा कि बहुत से बच्चे सिर तथा गरदन के ट्यूमर से प्रभावित थे और कुछ ही हफ्तों में उनकी मौत हो जाती थी। उन्होंने पता लगाया कि यह एक तरह का कैन्सर है जो विशेषकर लिम्फोसाइट द्वारा प्रभावित ऊतकों के रिसाव से होता है। (निधन- 23 मार्च 1993)
  • 2007- स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ  ऐलेक्ज़ेन्डर किंग का निधन हुआ, जो पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने वालों में अग्रणी थे। उन्होंने बढ़ते औद्योगिकीकरण द्वारा पर्यावरण पर होने वाले प्रभावों के बारे में सचेत किया। इन्होंने 1972 की लिमिट टु ग्रोथ रिपोर्ट में योगदान दिया। ( जन्म-26 जनवरी 1909)
  • 1936-फ्रांस के जीवाणु वैज्ञानिक  चाल्र्स जूल्स हेनरी निकोल का निधन हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि टाइफस रोग शरीर की जूं के कारण फैलता है। इसके लिए उन्हें 1928 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-21 सितम्बर 1866)
  • 1928 -रामन प्रभाव की खोज हुई थी। इस महान खोज के लिये 1930 में चंद्रशेखर वेंकट रामन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया और रामन भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले एशिया के पहले व्यक्ति बने।
  • 1935-ड्यूपॉन्ट के डॉ. वैलेस एच. कैरोदर्स ने नायलॉन की खोज की।
  • महत्वपूर्ण दिवस -   राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस), राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस (मोरारजी देसाई का जन्म दिवस)। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news