इतिहास

इतिहास में 10 अप्रैल
09-Apr-2021 10:32 PM
इतिहास में 10 अप्रैल
  • 1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय  की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिफऱ् दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
  • 1944- डॉ. रॉबर्ट बन्र्स वुडवर्ड तथा विलियम वॉन एगर्स द्वारा पहली संश्लेषित कुनैन तैयार की गयी।
  • 1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • 1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
  • 2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
  • 2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
  • 2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।
  • 2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
  • 2007 - अमेरिका के चाल्र्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।
  • 2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
  • 1894 - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ। 
  • 1952 - राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र नारायण राणे का जन्म हुआ।
  • 1995 - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई का जन्म हुआ। 
  • 1927- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  मार्शल वॉरेन नीरेनबर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने रॉबर्ट विलियम हॉले और हरगोविन्द खुराना के साथ जेनेटिक कोड के गूढ़ रहस्य उजागर किए। इसके लिए इन तीनों वैज्ञानिकों को वर्ष 1968 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 1775- जर्मन चिकित्सक  सैम्युअल हैनमेन का जन्म हुआ, जिन्होंने होम्योपैथी नामक नई चिकित्सा पद्धति की स्थापना की। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। वे तांबे की खान के निकट के एक गांव में अपना दवाखाना चला रहे थे। वहीं उन्होंने होम्योपैथी की प्रैक्टिस शुरू की। (निधन-2 जुलाई 1843)
  • 1992- ब्रिटेन के रसायनशास्त्री  पीटर डेनिस मिशेल का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि किस प्रकार ए.डी.पी. (ऐडीनोसाइन डाइफॉस्फेट) ऊर्जायुक्त यौगिक ए.टी.पी. (ऐडीनोसाइन ट्राइफॉस्फेट) में परिवर्तित होता है। (जन्म-29 सितम्बर 1920)
  • 1949 - भारतीय पुरावनस्पति वैज्ञानिक  बीरबल साहनी का निधन हुआ, जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के जीवाश्मों का अध्ययन किया। साथ ही साथ उन्होंने भूविज्ञान पर भी काम किया। उन्होंने भारत में पुरावनस्पतिविज्ञान की नींव रखी और लखनऊ में पुरावनस्पतिविज्ञान केन्द्र की स्थापना की जिसका नाम  बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञानसंस्थान  है।(जन्म-14 नवम्बर 1891)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news