इतिहास

इतिहास में 11 अप्रैल
10-Apr-2021 11:24 PM
इतिहास में 11 अप्रैल
  • 1952- पहली बार पार्किन्सन रोग का सफल उपचार हुआ।
  • 1970 -अपोलो-13 अमेरिका के केप कैनेवेरल से चन्द्रमा की ओर रवाना हुआ।
  • 1999 - फिलीपींस की सरकार द्वारा  एक स्कूल गोद लो की अनोखी घोषणा।
  • 2002 - चीन में मैच (फ़ुटबाल) फि़क्सिंग के आरोप में रेफऱी गिरफ़्तार।
  • 2003 - पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप क्रिकेट चैम्पियनशिप जीता।
  • 2004 - इस्लामाबाद में भारत के  गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।
  • 2008-  सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।  स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की। 
  • 1827 -भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रांतिकारी  ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म हुआ। 
  • 1869 - महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ। 
  • 1904 -भारतीय गायक और अभिनेता  कुन्दन लाल सहगल का जन्म  हुआ। 
  • 2010 - वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन हुआ। 
  • 1977 - साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन हुआ।  
  • 2009 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन। 
  • 1755 - अंग्रेज़ चिकित्सक, जेम्स पार्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने तंत्रिकापेशीय बीमारी के बारे में बताया जिसे आज पार्किन्सन रोग के नाम से जाना जाता है। इस रोग में मरीज की गति धीमी पड़ जाती है, शरीर के किसी हिस्से में थरथराहट होने लगती है। हाथ-पैर में कुछ अकडऩ-सी हो जाती है। (निधन-21 दिसम्बर 1824)
  • 1899 - अफ्रीकी-अमेरिकी रसायनज्ञ  पर्सी एल. जूलियन का जन्म हुआ, जिसने कॉर्टीसोन हार्मोन तथा सोयाबीन के रासायनिक यौगिकों के संश्लेषण सहित करीब सौ के करीब पेटेन्ट अपने नाम कराए। उन्होंने पेड़ों से प्राप्त हार्मोन तथा विटामिन पर काम किया। (निधन-19 अप्रैल 1975)
  • 2005- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  मॉरिस आर. हिलमैन का निधन हुआ, जिन्होंने कई बीमारियों के टीकों का निर्माण किया। इनमें कण्ठमाला का रोग, खसरा, चेचक, हेपेटाइटिस (ए.,बी.) निमोनिया और इंफ्लुएन्ज़ा आदि बीमारियां शामिल हैं। (जन्म-30 अगस्त 1919)
  • 1948-अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक  फ्रेड्रिक ओर्पन बॉवर का निधन हुआ, जिनकी प्राथमिक ज़मीनी पौधों तथा फर्न पर अनुसंधान किया। वे खासकर इन पौधों के उद्गम और विकास पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। ( जन्म-4 नवम्बर 1855)।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news