इतिहास

इतिहास में 14 अप्रैल
13-Apr-2021 9:45 PM
इतिहास में 14 अप्रैल
  • 1956 -पहले व्यावसायिक श्वेत-श्याम वीडियो रिकॉर्डर का आविष्कार हुआ।
  • 1961-अमेरिका में मानव निर्मित तत्व, लॉरेन्शियम (परमाणु संख्या 103) का आविष्कार हुआ।
  • 1995 - यूक्रेन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
  • 2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच  स्टार्ट-2  परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
  • 2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
  • 2008 -उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला। 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई।  
  • 1922 -  भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक उस्ताद अली अकबर खान का जन्म हुआ। 
  • 1629 -डच गणितज्ञ, खगोलशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री क्रिस्टिएन हाइगैन का जन्म हुआ,  जिन्होंने  प्रकाश के तरंग सिद्धान्त  की स्थापना की। उन्होंने शनि के छल्लों का सही रूप ज्ञात किया। (निधन- 8 जुलाई 1695)
  • 1927-अमेरिकी रसायनज्ञ  ऐलेन मैक्डियरमिड का जन्म हुआ, जिन्हें दीर्घ जटिल यौगिकों (पॉलीमर) के आविष्कार तथा विकास में योगदान के लिए जाना जाता है। इसके लिए उन्हें ऐलन हीगर तथा हिडेकी शिराकावा के साथ 2000 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-7 फरवरी 2007)
  • 1964-अमेरिकी जीवविज्ञानी रैचेल लुइ कार्सन  का निधन हुआ, जिन्होंने पर्यावरण प्रदूषण और समुद्र के प्राकृतिक इतिहास पर अनेक लेख लिखे। उन्होंने अपनी पुस्तक साइलेन्ट स्प्रिंग (1962) में कीटनाशकों के ज्यादा प्रयोग से होने वाले प्रभाव बताए तथा लोगों को जागरूक करने की अपील की। (जन्म-27 मई 1907)
  • 1962 -महान भारतीय इंजीनियर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ, जिन्होंने अपने अभियान्त्रिक कौशल कावेरी नदी पर बांध का निर्माण किया तथा बाढ़-रोधी तंत्र विकसित किया। उनके जन्म दिन 15 सितम्बर को  इंजीनियर्स डे  के रूप में मनाया जाता है। (जन्म 15 सितम्बर 1860)।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news