इतिहास

इतिहास में आज 18 अप्रैल
17-Apr-2021 11:48 PM
इतिहास में आज 18 अप्रैल
  • 1910 -अमेरिका में पहले रात्रिकालीन विमान ने उड़ान भरी।
  • 1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1997-अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाया कि एड्स का विषाणु, कोशिकाओं को भेदता है।
  • 1999 - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
  • 2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
  • 2006 - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
  • 2008 - इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ 5 वर्ष के लिए कऱार किया। अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया। पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला। भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए। 
  • 1621 - सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ, 
  • 1916 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ। 
  • 1940- अमेरिकी आण्विक आनुवंशिक जोसफ़ एल. गोल्ड्स्टीन का जन्म हुआ,  जिन्हें मानव शरीर में कोलेस्टेराल के उपापचय की प्रक्रिया स्पष्ट करने के लिए माइकल एस. ब्राउन के साथ 1985 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1863 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री ह्यू लांगबॉर्न कैलेन्डर का जन्म हुआ,  जो कैलोरीमेट्री, तापमापन तथा भाप की ऊष्मागतिकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1915 में पहली भाप सारिणी बनाई। वर्ष 1886 में इन्होंने प्लैटिनम प्रतिरोध थर्मामीटर का निर्माण किया।  (निधन- 21 जनवरी 1930)
  • 1955 -जर्मन मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी  अल्बर्ट आइंस्टाइन का निधन हुआ। (जन्म-14 मार्च 1879) उन्हें विद्युत-प्रकाश प्रभाव के लिए 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।  सत्तरह वर्ष की आयु में वह स्वीजऱलैंड के नगर ज़्यूरिख़ में रहने लगे जहां उन्होंने वर्ष 1901 में अपनी शिक्षा पूरी की। आइंस्टाइन ने 11 अप्रैल वर्ष 1905 को अपना प्रसिद्ध सिद्धांत पेश किया जिसमें विज्ञान और प्रकृति के कई प्रसिद्ध और पुराने क़ानूनों को जड़ से निकाल कर फेंका गया । यह सिद्धांत विज्ञान के क्षेत्र में विशेष सापेक्षिकता के सिद्धांत के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1915 में उन्होंने सापेक्षिकता के सिद्धांत का दूसरा भाग पेश किया। वर्ष 1933 में वह एक शोध कार्य के संबंध में अमरीका के दौरे पर थे कि जर्मनी में नाज़ी सरकार सत्ता में पहुंच गई।  उन्होंने अपनी आयु का शेष भाग अमरीका में ही व्यतीत किया। अमरीका में आइंस्टाइन के सिद्धांत को आधार बनाकर परमाणु शोध आरंभ किया गया जिसके परिणाम स्वरूप परमाणु बम अस्तित्व में आया।  
  • 1882 -ब्रिटेन के औद्योगिक रूपरेखाकार, म्यूजिय़म के निदेशक, लेखक  सर हेनरी कोल का निधन हुआ, जिन्होंने पहले व्यावसायिक क्रिसमस कार्ड का प्रतिपादन किया। उन्होंने कला तथा विज्ञान की शिक्षा के विकास में कार्य किया। ( जन्म-15 जुलाई 1808) 
  • महत्वपूर्ण दिवस-   विश्व विरासत दिवस।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news