इतिहास

आज का इतिहास 8 मई
07-May-2021 9:52 PM
आज का इतिहास 8 मई
  • 1847 - इंग्लैण्ड के रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉमसन के नाम रबर टायर के लिए पेटेन्ट ज़ारी किया गया।
  • 1886- कोका कोला पहली बार अटलान्टा में जैकब फार्मेसी में बेचा गया। इसके आविष्कारक थे जॉन स्टिथ पेम्बर्टन।
  • 1945 - मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
  • 1999 - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
  • 2000 - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
  • 2001 - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
  • 2002 - पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
  • 2004 - श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
  • 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
  • 2010 - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में ताड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहां से गुजऱ रहे दो नागरिक भी घायल हो गए। 
  • 1929 - भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ। 
  • 1847- जर्मन अन्वेषक  आस्कर हैमरस्टीन का जन्म हुआ,  जिन्होंने सिगार का निर्माण किया, थिएटर बनाए। उनका जन्म स्टेटिन (पोलैण्ड) में हुआ, पर फिर वे 1863 में न्यूयॉर्क चले गए जहां उन्होंने सिगार के कारखाने में काम किया और खुद के बनाए सिगार बनाए। फिर उन्होंने सिगार रोलिंग मशीन तथा थिएटर के डिजाइन बनाए। (निधन-1 अगस्त 1919)
  • 1786- अंग्रेज़ अन्वेषक  थॉमस हैन्कॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने ब्रिटिश रबर उद्योग की नींव रखी। उनका मुख्य आविष्कार था मैस्टिकेटर (कूचने का साधन। यह रबर को टुकड़े तथा शीट बनाने में काम आता है। (निधन-26 मार्च 1865)
  • 1794- फ्रांसीसी वैज्ञानिक ऐन्टनी लॉरेन्ट लैवाइज़े का निधन हुआ, जो आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं। वे महान प्रयोगविद् थे जिन्होंने अपने खज़ाने से एक बड़ी-सी प्रयोगशाला बनाई थी, और वहां वायु पर अनुसंधान किए। (जन्म-26 अगस्त 1743)
  • 1915-अमेरिकी अन्वेषक  होरैस वाइमैन का निधन हुआ, जिन्होंने वस्त्र उद्योग में तथा लूम से सम्बन्धित 260 पेटेन्ट प्राप्त किए। उन्हें उनका पहला पेटेन्ट 29 अक्टूबर 1867 में लूम के लिए प्राप्त हुआ। (जन्म-27 नवम्बर 1827) 
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस,  रेड क्रॉस दिवस।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news